GST Reforms: जानें आज से क्या-क्या हुआ सस्ता…किन-किन चीजों के घटे दाम?

September 22, 2025 by No Comments

Share News

GST Reforms: आज यानी 22 सितम्बर (नवरात्रि की प्रतिपदा) से देश में नए GST रेट यानी GST 2.0 लागू हो ग है. इसके बाद रोजमर्रा की तमाम आवश्यक चीजों के दाम काफी कम हो गए हैं. इस तरह से सरकार ने आम आदमी क बड़ी राहत दी है. बच्चों की पढ़ाई के सामान के साथ ही दूध, ब्रेड, पनीर, मक्खन, आटा, दाल, तेल, साबुन, शैंपू आदि सामान पर टैक्स कम हो गया है.

इसको लेकर कल शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम सम्बोधन करते हुए इसे बचत उत्सव बताया और कहा कि अब हर किसी का सपना पूरा हो सकेगा क्योंकि घर निर्माण समाग्री से लेकर कारें व खाने-पीने से लेकर पढ़ने-लिखने तक की चीजें सस्ती हो गई हैं. इससे गरीब और मिडिल क्लास दोनों की बचत होगी और बजच भी बेहतर होगा.

आज से जीएसटी संसोधन लागू होने के बाद मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन और स्टेशनरी की चीजें जैसे (शार्पनर, कॉपी, नोटबुक, पेंसिल और अन्य उत्पाद), वोकेशनल प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास पाठ्यक्रम, चैरिटेबल अस्पताल सेवाएं और ट्रस्ट (स्वास्थ्य, शिक्षा) पर 12 से 18 प्रतिशत लगने वाला टैक्स घटकर शून्य हो गया है तो वहीं डेयरी प्रोडक्ट्स में भी भारी बचत हो गई है.

यानी UHT दूध अब 5% से शून्य जीएसटी में शामिल, 1 लीटर पैक की कीमत 77 रुपये से घटकर 75 रुपये हो गई है तो वहीं

पनीर पर 12% जीएसटी हटाकर शून्य कर दिया गया. यानी 200 ग्राम पनीर अब 90 रुपये की जगह 80 रुपये में मिलेगा.

मक्खन 500 ग्राम का पैक 305 रुपये से घटकर 285 रुपये में मिलेगा. तो वहीं घी पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया गया. इस तरह से अमूल का 1 लीटर घी अब 650 रुपये की बजाय 610 रुपये में मिल सकेगा.

बच्चों की भी बल्ले-बल्ले

जीएसटी घटने के बाद चॉकलेट और मिठाइयां भी सस्ती हो गई हैं. यानी बच्चों की भी खूब बल्ले-बल्ले होगी. मसलन 50 रुपये की चॉकलेट अब 44 रुपये में मिलेगी. तो वहीं 400 रुपये प्रति किलो के लड्डू पर लगने वाला टैक्स 72 रुपये की जगह सिर्फ 20 रुपये होगा. इसी तरह ब्रेड और पिज्जा 5% से शून्य जीएसटी में आए, ब्रेड का पैक 20 रुपये की जगह 19 रुपये में मिलेगा. यानी स्नैक्स भी सस्ता हो गया है. पास्ता, नूडल्स, कॉर्न फ्लेक्स 12-18% स्लैब से घटाकर 5% कर दिए गए. बिस्कुट और नमकीन पर टैक्स 12-18% से घटकर 5%.

टॉयलेट और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स के भी घटे दाम

शैंपू, तेल, साबुन पर 18% जीएसटी को घटाकर 5% किया गया है. इस तरह से अगर कोई शैंपू 118 रुपये का था तो अब105 रुपये में मिलेगा.

पढ़ाई क सामान सस्ता

जीएसटी घटने के बाद पेंसिल, नोटबुक, रबर, ग्लोब, प्रैक्टिस बुक, ग्राफ बुक और प्रयोगशाला नोटबुक को जीएसटी फ्री कर दिया गया. त्योहारों से पहले सरकार ने जीएसटी में कटौती कर आम आदमी को बड़ी राहत दी है. जीएसटी में सुधार से अब लगभग 99% रोजमर्रा के सामान की कीमतों में कमी आ गई है.

स्वास्थ्य/जीवन बीमा और शैक्षिक सेवाएं (ट्यूशन, कोचिंग) पर जीरो टैक्स रहेगा। पहले इन सामानों पर 5 से 18 प्रतिशत तक टैक्स लगता था।

पान मसाला, तंबाकू, बीड़ी आदि पर 40% टैक्स बरकरार रहेगा तो वहीं पेट्रोल-डीजल पर कोई बदलाव नहीं हुआ क्योंकि ये अभी भी जीएसटी के दायरे से बाहर हैं।

इसके अलावा फ्रिज, एसी आदि पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो गया है। तो दूसरी ओर गाड़ियों पर भी टैक्स कम किया गया है. 350 सीसी और उससे कम की बाइक पर अब जीएसटी घटकर 18 प्रतिशत हो गया है, जबकि पहले 28 प्रतिशत था।

इसी के साथ ही 1,200 सीसी और 4 मीटर से कम की पेट्रोल गाड़ियों और 1,500 सीसी और 4 मीटर से कम की डीजल गाड़ियों पर टैक्स कम होकर 18 प्रतिशत हो गया है। तो वहीं इससे ऊपर के सेगमेंट और क्षमता वाली गाड़ियों पर अब 40 प्रतिशत टैक्स का भुगतान करना होगा. जो कि पहले करीब 50 प्रतिशत होता था।

ये भी पढ़ें-घूमना-फिरना-खाना सब कुछ कल से सस्ता…नवरात्रि के पहले दिन से ही बढ़ेगी बचत; पीएम मोदी की स्वदेशी अपनाने की अपील-Video