Health Tips: रोज दही खाना होता है लाभकारी तो होते हैं ये नुकसान भी…इन स्थितियों में सेवन करने से बचें

August 11, 2025 by No Comments

Share News

Health Tips: दही खाने में न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है. गर्मी के मौसम में तो लोग प्रतिदिन ही दही खाना पसंद करते हैं. क्योंकि यह हमें अंदर से ठंडा और तरोताजा रखने में सहायक होती है. यह कैल्शियम, प्रोटीन के साथ ही प्रोबायोटिक्स और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरी होती है.

इससे हमारा शरीर अंदर से मजबूत बनाने में सहायक होता है. रोजाना दही का सेवन न केवल पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है बल्कि इम्युनिटी बढ़ाने, त्वचा को निखारने और वजन नियंत्रित रखने में भी सहायक है लेकिन एक्सपर्ट बताते हैं कि कुछ खास परिस्थितियों में दही खाना हमारे लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है. तो आइए जानते हैं इस लेख में कि हमें कब दही खाना चाहिए और कब नहीं…

दही में क्या-क्या मौजूद?

बता दें कि दही में करीब-करीब हर वह पोषक तत्व मौजूद होता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है. सोशल मीडिया पर हेल्‍थलाइन की एक रिपोर्ट वायरल हो रही है. इसकी मानें तो एक कप दही से हमारे शरीर के लिए कैल्शियम की दैनिक जरूरत का 49% हिस्सा पूरा हो सकता है. तो वहीं इसमें विटामिन बी12, राइबोफ्लेविन, फॉस्फोरस, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी मिलते हैं. इनकी मदद से हड्डियां मजबूत बनती हैं और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है. साथ ही मेटाबॉलिज्म सुधारने में मदद मिलती है.

साथ ही दही में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. यह हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत रखने में सहायक होता है.साथ ही भूख को नियंत्रित करने में भी मददगार होता है. ग्रीक योगर्ट में यह मात्रा और भी अधिक होती है. वजन घटाने और दिनभर की कैलोरी बर्न करने में इससे मदद मिलती है.

मिलता है ये लाभ

दही में प्रोबायोटिक्स, मैग्नीशियम, सेलेनियम और जिंक जैसे तत्व मौजूद होते हैं. इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. जो लोग नियमित रूप से दही का सेवन करते हैं उनको सामान्य सर्दी-ज़ुकाम जैसी बीमारियों से बचाव होता है. तो वहीं विटामिन D से फोर्टिफाइड दही इम्युनिटी के लिए और भी फायदेमंद होता है.

दही में प्रोबायोटिक्स यानी जीवित बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो हमारे पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं. ये अच्छे बैक्टीरिया आंतों में जाकर खाना पचाने और कब्ज, गैस जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं. आईबीएस यानी इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम के मरीजों को भी चिकित्सक दही खाने की सलाह देते हैं. उनको दही से काफी फायदा मिल सकता है.

दही हमारे दिल के लिए भी लाभकारी होती है. दरअसल इसमें सैचुरेटेड फैट होता है. दही खाने से ‘अच्छा’ कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है. इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है. एक रिसर्च में पाया गया है कि दूध से बने इस फैट का नुकसान उतना नहीं होता जितना फास्ट फूड से मिलने वाले फैट से होता है.

इस स्थिति में दही से हो सकता है नुकसान

अगर आपको दूध में मौजूद प्रोटीन से एलर्जी है तो दही खाने से बचें.

अगर आपको दूध से एलर्जी है या लैक्टोज पचाने में दिक्कत है तो दही खाने से पेट दर्द, गैस और डायरिया हो सकता है.

बाजार में आजकल फ्लेवर वाले दही उपलब्ध हैं जिसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है. इसका प्रतिदिन सेवन करने से मोटापा और डायबिटीज जैसी समस्याएं बढ़ सकती है. इसलिए बिना शक्कर वाला दही का ही सेवन करें.

बता दें कि यहां दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल खबरों और के आधार पर दी गई है. आप जब भी दही का सेवन करें अपने चिकित्सक की सलाह पर ही करें. इस लेख से ये जानकारी मिलती है कि दही एक सुपरफूड है जो रोजाना खाने से शरीर को कई फायदे देता है लेकिन कुछ नुकसान भी हैं. इसलिए दही का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य लें.

ये भी पढ़ें-Health Tips: हार्ट अटैक से बचने के लिए आप कर सकते हैं ये पांच काम…