Health Tips: अगर आती है हड्डियों से कट-कट की आवाज तो…इन तीन सरल उपायों का लें सहारा, देखें इस्तेमाल की विधि

September 21, 2022 by No Comments

Share News

अगर बढ़ती उम्र के साथ ही आप खुद को कमजोर महसूस करने लगें और हड्डियां भी कट-कट की आवाज के साथ बज रही हैं तो परेशान मत हों। हमारे आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव आपको तीन सरल उपाय बता रहे हैं, जिनके नियमित सेवन से आप हड्डियों की कट-कट की आवाज से मुक्ति पा सकते हैं।

मेथी दाना
मेथी दाने का सेवन हड्डियों के लिए फायदेमंद माना गया है। इसके लिए रात को आधा चम्मच मेथी दाने पानी में भिगो दें, फिर सुबह मेथी दानों को चबा-चबा कर खाएं साथ ही इसके पानी को भी पी लें। नियमित रूप से ऐसा करने से हड्डियों से आवाज आना बंद होने में मदद मिलेगी।

दूध
हड्डियों से कट-कट की आवाज आने का मतलब ये भी हो सकता है कि उनमें लुब्रिकेंट की कमी हो गई है। अक्सर उम्र बढ़ने के साथ-साथ यह समस्या बढ़ने लगती है। इसलिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम देना बहुत जरूरी है। कैल्शियम के अन्य स्त्रोत लेने के अलावा भरपूर दूध पिएं। इससे भी इस समस्या में काफी आराम मिलेगा।

गुड़ और चना
भूने चने के साथ गुड़ का भी सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। भुने चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दिन में एक बार गुड़ और भुने हुए चने जरूर खाएं। इससे हड्डियों की कमजोरी दूर हो जाएगी और कट-कट की आवाज आना भी बंद हो जाएगी। कोशिश करें की इन उपायों को नियमित रूप से इस्तेमाल करें, ठीक उसी तरह जिस तरह हमारे शरीर को भोजन की आवश्यकता होती है, वैसे ही हमारे शरीर को पोषक तत्वों की भी आवश्यकता होती है।