जलेबी का एक टुकड़ा…जानें कितना नुकसानदायक है हमारे शरीर के लिए?

August 7, 2025 by No Comments

Share News

Health Tips: भारतीय मिठाइयों में सबसे अधिक प्रचलित जलेबी का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है. यह हर मौसम में खाई जाने वाली सबसे अलबेली मिठाई है. इसको रोज लोग नाश्ते में खाना खूब पसंद करते हैं तो वहीं नवरात्र में दही-जलेबी को भोग के रुप में कन्याओं को परोसा जाता है. चाशनी में डूबी गर्मागर्म कुरकुरी जलेबी सेहत के लिए कितनी अच्छी है? इस लेख में जानते हैं.

ये तो हम जानते ही हैं कि जलेबी को बनाने के लिए मैदा का इस्तेमाल होता है और फिर इसे शक्कर यानी चीनी की चाशनी में डुबाया जाता है. इस तरह से चीनी में इसे जमकर डुबाया जाता है. एक्पर्ट कहते हैं कि इसे रोज खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है. अगर आप सोचते हैं कि इसे खाने से वजन घटेगा तो ये बिल्कुल भी नहीं है. इससे मोटापा बढ़ने की सम्भावना अधिक होती है. साथ ही डायबिटीज के अगर आप मरीज हैं तो यह आपके लिए किसी जहर से कम नहीं है. ब्लड शुगर लेवल भी इसके इस्तेमाल से बढ़ सकता है और मरीज को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

ऐसे में अगर आप डाइट पर हैं तो जलेबी आपकी सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक है. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप एक मीडियम जलेबी का टुकड़ा खाते हैं तो यह आपके शरीर में 150 से 200 कैलोरी बढ़ जाती है. इस तरह से अगर आप गलती से भी 3 या 4 जलेबी के टुकड़े खा लेते हैं तो समझ लीजिए कि इससे आपके अंदर एक भरी हुई थाली खाने जितनी कैलोरी बढ़ जाती है. कुल मिलाकर इससे आपका वजन तेजी से बढ़ता है.

तो वहीं हार्ट से सम्बंधित कई तरह की समस्याएं भी आपके शरीर में विकसित हो सकती है. तो वहीं पाचन तंत्र पर भी बुरा असर डालता है. इससे एसिडिटी जैसी समस्या से भी आप परेशान हो सकते हैं. इसलिए गरमा गरम जलेबी खाने से पहले अपनी सेहत के बारे में भी सोच लें और बहुत मन करता है तो कम मात्रा में खाएं या फिर अपने चिकित्सक से सलाह लेने के बाद ही खाएं ताकि आपकी सेहत दुरुस्त रहे.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी कई मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर लिखी गई है. आप किसी भी सुझाव पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.

ये भी पढ़ें-Health Tips: हार्ट अटैक से बचने के लिए आप कर सकते हैं ये पांच काम…