Fitness Tips: जानें जीरा, सौंफ और अजवाइन के मिश्रण से क्या होता है लाभ, जानें इसके सेवन का सही तरीका

December 28, 2022 by No Comments

Share News

आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव बताते हैं कि जीरा, अजवाइन और सौंफ का सेवन आप तीन अलग-अलग तरीके से कर सकते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी है कि इसके सेवन का सही तरीका जानना।

इस तरह करें जीरा, सौंफ और अजवाइन का सेवन

जीरा, अजवाइन और सौंफ को अच्‍छे से भून लें। इसका पावडर तैयार कर रोज दोनों टाइम भोजन के बाद इसका सेवन करें।

रोज सुबह इन तीनों का खाली पेट सेवन करने से अपच और गैस की समस्‍या खत्‍म हो जाती है।

आप इन तीनों के मिश्रण का इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि अजवाइन जरूर सिका हुआ होना चाहिए, जिससे वह कड़वा नहीं लगेगा और आप इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए तिल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

आप इन तीनों मिश्रण को उबाल कर भी पी सकते हैं। जो आपको पेट से जुड़ी समस्या में काफी राहत देगा।

अब जानते हैं इन तीनों के मिश्रण से होने वाले लाभ

कोलेस्ट्रॉल- दरअसल, जीरा, सौंफ और अजवाइन का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। इससे शरीर का एक्‍स्‍ट्रा फैट कम होता है।

ब्‍लड शुगर- जीरा, अजवाइन और सौंफ का सेवन करने से ब्लड शुगर नियंत्रित होता है।

पेट से जुड़ी समस्या-सौंफ, जीरा और अजवाइन का सेवन से आपका पेट भी साफ रहेगा, अपच की समस्या से छुटकारा मिलेगा, गैस, कब्ज, में राहत मिलेगी। दिन में दो बार इसका सेवन कर सकते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता- सौंफ, अजवाइन और जीरे का मिश्रण करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।

बीपी कंट्रोल- दरअसल, हाई ब्लड प्रेशर से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में इन तीनों का सेवन करने से बीपी नियंत्रण में रहता है। हाई बीपी के मरीजों के लिए यह काफी फायदेमंद है।