Heart Attack: क्या विटामिन-डी की कमी है हार्ट अटैक की बड़ी वजह? जानें क्या कहते हैं चिकित्सक और क्या देते हैं सलाह

January 14, 2023 by No Comments

Share News

ये तो सभी जानते हैं कि गत कुछ महीने से न केवल भारत बल्कि दुनिया के कई हिस्सों से हार्ट अटैक के बड़े स्तर पर मामले सामने आए हैं। यहां तक कि 12 वर्ष की उम्र के एक बच्चे की मौत भी हार्ट अटैक से हुई। इसके बाद से हर कोई चिंतित है। कोरोना महामारी के बाद घट रही इन घटनाओं ने देश-दुनिया की चिंता बढ़ा दी है।

कोई इसे कोरोना के दौरान दी जाने वाली वैक्सीन को दोषी मान रहा है तो कोई इसे कोरोना महामारी को जिम्मेदार ठहरा रहा है। हालांकि चिकित्सक इसका मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल, खानपान की गलत आदतें बता रहे हैं। साथ ही उनका कहना है कि कोरोना के बाद प्रत्येक व्यक्ति का इम्युन सिस्टम वीक हुआ है। इस वजह से हमारे शरीर को सम्पूर्ण आहार की जरूरत है। हालांकि एक सबसे बड़ी जानकारी ये भी निकल कर सामने आई है कि शरीब में विटामिन डी की कमी भी दिल की बीमारियों को बढ़ाने का एक बड़ा कारण है।

एक जानकारी के मुताबिक देश में 30 से 40 फीसदी लोगों में विटामिन-डी की कमी पाई जाती है। 9 महीने गर्मी पड़ने के बावजूद भी इस विटामिन की कमी लोगों में देखी जा रही है। डॉक्टरों का मानना है कि लोग धूप से बचाव करते हैं और शहरी लाइफस्टाइल में तो धूप का एक्सपोजर काफी कम होता है। यही वजह है कि लोगों में विटामिन -डी की कमी पाई जा रही है। इस विटामिन की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, लेकिन इससे हार्ट डिजीज का खतरा भी काफी बढ़ रहा है।

जानें क्या हैं विटामिन-डी की कमी से होने वाले खतरे
दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉक्टर नवीन भामरी का एक लेख सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनके मुताबिक, कम धूप के कारण विटामिन डी की कमी भी हृदय रोगों का एक कारण है। क्रॉस-सेक्शनल अध्ययनों ने बताया है कि विटामिन डी की कमी सीवीडी के बढ़ते जोखिम से जुड़ी है, जिसमें हाई बीपी, हार्ट फेल और इस्केमिक हृदय रोग शामिल हैं। विटामिन डी के कम लेवल की वजह से हार्ट डिजीज का जोखिम 60 फीसदी तक बढ़ जाता है। विटामिन डी की कमी से शरीर में हाई बीपी की समस्या बढ़ जाती है, जिसका सीधा संबंध दिल की बीमारियों से होता है। ऐसे में लोगों को सलाह है कि वे धूप का सेवन जरूर करें। धूप से विटामिन डी की कमी नहीं होती है। इससे आपका हार्ट भी स्वस्थ रहेगा और हड्डियां भी मजबूत होंगी।

देखें किसमें पाया जाता है विटामिन -डी
चिकित्सकों का मानना है कि धूप के सेवन के साथ-साथ डाइट से भी विटामिन-डी मिलता है। इसके लिए रेड मीट, अंडे, मछली, पनीर का सेवन किया जा सकता है। इन चीजों का डाइट में शामिल करना चाहिए। अगर शरीर में एक बार विटामिन-डी कम हो जाता है तो फिर दवाओं या इंडेक्शन की मदद से ही इसके लेवल को बढ़ाया जा सकता है। विटामिन-डी की कमी से हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे कई प्रकार की बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में डाइट का ध्यान रखना जरूरी है, साथ ही दिन में कम से कम 15 मिनट धूप का सेवन भी करना चाहिए।