Indian Ship Attack Hormuz: ईरान में भी बिगड़े हालात…होर्मुज में भारतीय जहाज पर हमला; वापस लौटे 20 जहाज

April 18, 2026 by No Comments

Share News

Hormuz Ship Attack: ईरान से फिर चिंतित कर देने वाली खबर सामने आ रही है क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य, जिसे दुनिया का सबसे अहम तेल लाइफलाइन माना जाता है, में एक बार फिर से हालत बिगड़ते दिख रहे हैं और भारत की एक बार फिर से चिंता बढ़ गई है. दरअसर शनिवार को इस रास्ते से गुजरने का प्रयास करने वाले दो भारतीय जहाज पर हमला किया गया है जिससे पूरे शिपिंग सेक्टर में हड़कंप मच गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहाज में भारत के झंडे भी लगे थे. फिलहाल इस घटना के बाद भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए ईरानी राजदूत को तलब कर लिया है. हालांकि घटना से कुछ घंटे पहले ही ईरान ने होर्मुज को फिर से बंद करने की घोषणा की थी. तो वहीं ईरान की इस घोषणा से कुछ घंटे पहले ही आठ टैंकरों का एक काफिला इस रास्ते से गुजरता दिखा था. खबरों के मुताबिक, पिछले 7 हफ्तों में तेल टैंकरों का ये सबसे बड़ा काफिला था.

इसको देखकर दुनिया ने राहत की सांस ली थी और माना जा रहा था कि अब हालात फिर से पटरी पर आ जाएंगे लेकिन इस घटना ने सभी को चिंतित कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही जहाज ने आगे बढ़ने की कोशिश की फायरिंग की घटनाएं सामने आईं. इस सम्बंध में यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने कहा है कि ईरानी गनबोट से फायरिंग की गई.

इस सम्बंध में सोशल मीडिया पर कई खबरें वायरल हो रही हैं. अनादोलू एजेंसी की रिपोर्ट मे बताया गया है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दो जहाजों पर हमला किया है वे दोनों ही भारतीय जहाज हैं. टैंकर मॉनिटरिंग डेटा से मिली जानकारी के मुताबिक, फायरिंग की घटना भी हुई थी ओर एक जहाज पर भारत का झंडा लगा हुआ था और जहाज करीब 20 लाख बैरल इराकी तेल लेकर निकल रहे थे लेकिन हमला हो गया, बड़ी बात ये है कि होर्मुज में तैनात अमेरिकी नेवी को इसके बारे में जरा भी भनक नहीं लगी.

रिपोर्टे के मुताबिक, फिलहार जहाज और क्रू को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

अब ईरान ने क्यों बंद किया होर्मुज?

अमेरिका के सीजफायर के बाद माना जा रहा था कि हालात अब ठीक होंगे. हालांकि इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और ईरान के सर्वोच्च के बीच जुबानी जंग देखी गई और खूब धमकियां सामने आई थीं लेकिन फिर भी हालात कुछ ठीक होते लग रहे थे लेकिन अभ एक बार फिर स ईरान ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों के आस-पास के क्षेत्रों में नाकाबंदी जारी रखे  है.

ईरान ने अमेरिका को ‘समुद्री डकैत’ करार दिया है. ईरान की मांग है कि अमेरिका के सैन्य जहाज होर्मुज से हटाए जाएं और ईरानी जहाजों को आने-जाने दें.

हालांकि इससे पहले शुक्रवार को ईरान ने नियंत्रित और सीमित तरह से जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी थी. इसको ‘गुड फेथ’ कदम बताया जा रहा था लेकिन अमेरिकी कार्रवाई की वजह से इस व्यवस्था को ईरान ने वापस ले लिया है.

लौटे 20 जहाज

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, 20 जहाज होर्मुज बंद होने के बाद लौटे हैं. वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 जहाज होर्मुज वापस ओमान की दिशा में मोड़ दिया गया है. वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि जब से उसने ब्लॉकेड किया है तब से 23 जहाजों को वापस मुड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया. तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का भी सख्त संदेश सामने आया है. उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान की नौसेना अपने दुश्मनों को ‘कड़वी हार’ चखाने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें-‘उड़ा देंगे खाड़ी के सारे पोर्ट…’ ईरान के रेडियो और टीवी पर जैसे ही गरजी चेतावनी UAE-साऊदी की कांप गई रूह