Iran-Israel War: न्यूज पढ़ रही थी एंकर तभी स्टूडियो में हुआ तेज धमाका और गूंज उठी अल्लाह…VIDEO

June 17, 2025 by No Comments

Share News

Iran-Israel War: इजरायल और ईरान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है और ये एक खतरनाक मोड़ पर जाते हुए भी दिख रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक स्टूडियो में उस वक्त तेज धमाका होता है जब ईरानी एंकर न्यूज पढ़ रही होती है. यह धमाका सोमवार को हुआ बताया जा रहा है.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने ईरान के सरकारी टीवी चैनल IRIB (Islamic Republic of Iran Broadcasting) के स्टूडियो पर एयरस्ट्राइक की थी.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि स्टूडियो में तेज धमाके की अवाज सुनाई देती है और फिर सुनाई देता है कि लोग अल्लाह हू अकबर चिल्लाने लगते हैं. एंकर का नाम सहर इमामी (Sahar Emami) है और वह धमाके के वक्त लाइव न्यूज शो होस्ट कर रही थीं और धमाके के वक्त वह इजरायल की नीतियों की आलोचना कर रही थीं. इसी दौरान स्टूडियो में जोरदार धमाका होता है और फिर धुएं का गुबार छा जाता है.कैमरा हिलने लगता है और बैकग्राउंड में चीजें गिरने की आवाजें सुनाई देती हैं.

इसके तुरंत बाद एंकर स्टूडियो छोड़ देती हैं.इस वीडियो को ट्विटर पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. लगातार यह वीडियो अलग-अलग अकाउंट से वायरल हो रहा है. अब तक करीब 60 हजार से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं. अधिकांश लोग एंकर सहर इमामी की बहादुरी की तारीफ भी कर रहे हैं.

स्थानीय रिपोर्ट्स की मानें तो धमाके के बाद IRIB की इमारत में आग लग गई थी लेकिन कुछ ही देर बाद ब्रॉडकास्ट फिर से शुरू कर दिया गया था और एंकर सहर इमामी ने ही फिर से एंकरिंग करनी शुरू कर दी थी. उनकी इस हिम्मत और प्रोफेशनलिज्म के लिए लोग उनको बहादुर कह रहे हैं.

गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों से ईराना और इरायल के बीच मिसाइलों की लगातार बारिश हो रही है. दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष के बीच आम जनता बुरी तरह से प्रभावित हो रही है. मासूम बच्चे और अस्पताल भी इस हिंसा के शिकार हो रहे हैं. इसी बीच अब ये संघर्ष इतना खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है कि मीडिया संस्थानों पर भी हमले होने लगे हैं.इजरायल का यह हमला एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा का विषय बन गया है. फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है.

ये भी पढ़ें-गुलफिजा बानो ने हिंदू युवक से की शादी, मायकेवालों ने जान से मारने की दी धमकी-Video