गुलफिजा बानो ने हिंदू युवक से की शादी, मायकेवालों ने जान से मारने की दी धमकी-Video

June 16, 2025 by No Comments

Share News

Chitrakoot: चित्रकूट के सीतापुर चौकी क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की युवती गुलफिजा बानो ने अपनी मर्जी से व घरवालों के खिलाफ जाकर हिंदू युवक से प्रेम विवाह कर लिया। दोनों ने मंदिर में जाकर हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली तो वहीं युवती ने अपना नाम बदलकर चाहत गोस्वामी रख लिया है।

सोशल मीडिया पर युवती का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें युवती ने बताया कि वह अपने पति को पिछले चार सालों से जानती है. युवती ने बताया कि युवक उसके मोहल्ले में आता था और फिर उससे बात होने लगी और दोस्ती के बाद प्यार हो गया. इसके बाद हमने शादी करने का फैसला ले लिया. युवती ने कहा कि उसे अपने मायकेवालों से जान का खतरा है. युवती ने जानकारी दी कि वह कौशांबी जिले की रहने वाली है. फिलहाल दोनों किराए के कमरे में पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं.

तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती कहती हुई दिख रही है कि उसे हिंदू धर्म से प्यार है. बचपन से ही वह हिंदू धर्म के प्रति उसके मन में श्रद्धा थी और वह बचपन से ही हिंदू इलाके में ही रहती रही है. इसी के साथ ही युवती ने अपने परिवार वालों से डर की शंका जताई है.

युवती ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है और कहा है कि अगर उसे या उसके ससुरालवालों को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार उसके भाई होंगे. युवती ने अपने मायकेवालों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. साथ ही कहा है कि मायकेवालों ने जब कह दिया है कि मैं उनके लिए मर गई हूं तो अब वे मुझसे मतलब न रखें और अब मैं भी उनसे मतलब नहीं रखना चाहती हूं. मैं अपने पति और ससुरालवालों के साथ खुश हूं. ये कदम मैंने अपनी मर्जी से उठाया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती मांग में सिंदूर लगाए हुए दिख रही है.

nbsp;

ये भी पढ़ें-एक पहाड़ी से दूसरी ओर जा रही थी बच्ची…टूट गया जिपलाइन का केबल; रूह कंपा देने वाला Video वायरल