Jhansi: बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर हमला! गाल पर लगी तेज चोट, लाइव Video में दिखे सहलाते हुए…जानें पुलिस ने क्या बताई सच्चाई?

November 26, 2024 by No Comments

Share News

Dhirendra Shastri: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री गाल पर सहलाते दिखाई दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उनके ऊपर हमला हुआ है. किसी ने फूलों के साथ मोबाइल फेंक कर मारा है. इस घटना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया लेकिन कुछ ही देर बाद पूरी स्थिति साफ हो गई.

यही वजह है कि दूसरे वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं फूलों के साथ गलती से मोबाइल आके लग गया और यात्रा शांतिपूर्वक चल रही है तो वहीं इस सम्बंध में झांसी पुलिस ने भी अपना बयान जारी किया है.

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के झांसी में बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री जनता दर्शन और पदयात्रा कर रहे हैं. इसी दौरान हमले की सूचना सामने आई है. यात्रा के दौरान वह मऊरानीपुर में थे तभी किसी ने फूलों को इस तरह से फेंका कि उसके साथ ही मोबाइल भी आ गया जो कि सीधे धीरेंद्र शास्त्री के चेहरे पर लगा. हालांकि पहले कहा जा रहा था कि फूलों में छुपाकर किसी ने मोबाइल फेंककर उनके ऊपर हमला किया है लेकिन बाद में पूरा मामला साफ हो गया और जिसका मोबाइल था उसने बताया कि फूलों को फेंकते समय मोबाइल भी साथ में चला गया. इस सम्बंध में धीरेंद्र शास्त्री खुद भी बता रहे हैं कि जिसका मोबाइल था उसे वापस कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-Utpanna Ekadashi Katha: जानें इस एकादशी का कैसे पड़ा ‘उत्पन्ना’ नाम…? पढ़ें कथा