LU News: लखनऊ विश्वविद्यालय का छात्रों के हित में बड़ा फैसला, मात्र 5 से 45 दिन में निपटेंगे ये 11 कार्य, जुड़ेगा राज्य सरकार के जनहित गारंटी पोर्टल से, देखें पूरी जानकारी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन मोड में EASE (इलेक्ट्रॉनिक एक्सेस टू सर्विसेज ऑफ एग्जामिनेशन) के माध्यम से छात्रों को नीचे दिए गए ग्यारह सेवाएं पहले से प्रदान करता आया है। इसी के साथ अब इन सेवाओं को शीघ्र ही राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य सरकार के जनहित गारंटी पोर्टल से जोड़ा जायेगा और इसके बाद नीचे दी गईं 11 सेवाएं भी शीघ्र ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की जायेंगी। इस खबर में देखें पूरी जानकारी-
इन सेवाओं को एलयू पहले से ही ऑनलाइन मोड पर देता आ रहा है
अनंतिम प्रमाण पत्र (प्रोविजनल मार्कशीट)
प्रवासन प्रमाणपत्र (माइग्रेशन सर्टिफिकेट)
डुप्लीकेट माइग्रेशन सर्टिफिकेट
डिग्री प्रमाण पत्र
डुप्लीकेट डिग्री सर्टिफिकेट
भाषा प्रमाण पत्र
प्रतिलेख (ट्रांसक्रिप्ट)
अंक पत्र में सुधार
डुप्लीकेट मार्कशीट
उत्तर पुस्तिकाओं की जांच
उत्तर पुस्तिका देखना एवं प्राप्त करना
इसी के साथ अब इन सेवाओं को शीघ्र ही राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य सरकार के जनहित गारंटी पोर्टल से जोड़ा जायेगा तथा निम्न सेवाएं भी शीघ्र ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की जायेंगी-
प्रमाणपत्रों और डिग्रियों का सत्यापन
चरित्र प्रमाण पत्र जारी करना
इसके साथ ही विद्यार्थियों के हित में निम्नलिखित कार्य अब समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे, देखें कितने दिन में
प्रमाणपत्रों और डिग्री का सत्यापन (5 दिन)
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अंक पत्र उपलब्ध कराना (45 दिन)
छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रमाण पत्र का वितरण (20 दिन)
डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित डिग्री प्रमाण पत्र जारी करना (30 दिन)
डुप्लीकेट मार्कशीट/डिग्री सर्टिफिकेट जारी करना (15 दिन)
संशोधित मार्कशीट/डिग्री प्रमाणपत्र जारी करना (15 दिन)
रोके गए / रद्द किए गए परिणामों का निपटान (15 दिन)
अपूर्ण/त्रुटिपूर्ण परिणामों का निपटान (30 दिन)
बैक पेपर परिणाम की घोषणा (45 दिन)
संवीक्षा परिणाम की घोषणा (30 दिन)
चरित्र प्रमाण पत्र जारी करना (30 दिन)