Lucknow: सिर को बुरी तरह से कुचल कर 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, हाथ पर गुदा है अनिल कुमार यादव, नहीं हो सकी है शिनाख्त, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, देखें वीडियो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में बुधवार दोपहर झाड़ियों में एक युवक का लहूलुहान हालत में शव मिला। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए घटना स्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है।
इस सम्बंध में ADCP पूर्वी अली अब्बास ने वीडियो जारी कर जानकारी दी है कि बुधवार दोपहर कंट्रोल रूम पर गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र स्थित SSB बिल्डिंग के सामने अंडर पास के नजदीक एक युवक के घायल पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। युवक के सिर में आगे और पीछे चोट लगी थी।
युवक की उम्र करीब 25 साल है। उसके दाहिने हाथ पर अनिल कुमार यादव लिखा है। शरीर पर सफेद-हरे रंग का स्वेटर, काले रंग की पैंट थी। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। युवक के सिर पर गम्भीर चोटें मिली हैं। फिलहाल पुलिस तेजी से मामले की छानबीन करने में जुटी है। जल्द ही शिनाख्त के साथ ही आरोपी का भी पता लगा लिया जाएगा। (Image Source SOCIAL MEDIA)
यहां देखें वीडियो