Lucknow T-Shirt Print Workshop: चित्रकथी आर्ट स्कूल में कला प्रेमियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा…टी-शर्ट पर उकेरी ये आकृतियां

September 16, 2024 by No Comments

Share News

Lucknow T-Shirt Print Workshop: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सेक्टर जे, 196, रायबरेली रोड, साउथ सिटी में स्थित चित्रकथी आर्ट स्कूल एक प्रसिद्ध संस्थान है जो कलात्मक उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। स्कूल में विभिन्न प्रकार के आर्ट वर्कशॉप और कोर्स आयोजित किए जाते हैं जो कला प्रेमियों और छात्रों को अपनी रचनात्मकता का पता लगाने और नई तकनीकों को सीखने का अवसर प्रदान करते हैं।

इसी क्रम में चित्रकथी द्वारा रविवार को टी शर्ट प्रिंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने अपने मनपसंद डिजाइन टी-शर्ट पर बनाएं। वर्कशॉप में शामिल होने वाले विषयों में शामिल थे टी-शर्ट प्रिंटिंग की विभिन्न तकनीकें, डिजाइन निर्माण और हस्तांतरण विधियाँ, रंग चयन और संयोजन। चित्रकथी आर्ट स्कूल के निदेशक आशुतोष वर्धन ने कहा, “हम कलाकारों को खुद को व्यक्त करने और नए माध्यमों का अन्वेषण करने के लिए एक मंच प्रदान करना चाहते हैं.”

वर्कशॉप में सविता, श्वेता, आकर्ष, मनोज सिंह, आकांक्षा शुक्ला, जष्न, शिखा श्रीवास्तव, प्रथा, अंकिता, सूर्यांश, अर्विता, तुषार जैन, रुद्रेंदु, अंकिता, मयंक, त्रियाक्ष सिंह एवं अन्य प्रतिभागियों ने अपनी मन पसंद की डिजाइन टी शर्ट पे प्रिंट की. ये पूरी कार्यशाला दीपक सोनी, शिवम यादव एवं अंकित वर्धन के नेतृत्व में संपन्न हुई. वर्कशॉप का समापन प्रतिभागियों द्वारा डिजाइन किए गए टी-शर्ट्स की प्रदर्शनी के साथ हुआ.