Lucknow Univerity: वीसी प्रो. आलोक कुमार राय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में….
Lucknow Univerity: अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है. दरअसल भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) द्वारा जनसंख्या अनुसंधान केंद्रों (PRCs) की पुनर्गठित स्टीयरिंग समिति में सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
इसको लेकर 2 जुलाई 2025 को आधिकारिक ज्ञापन जारी किया गया. इसके मुताबिक, इस नवगठित समिति में मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी, भारतीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान (IIPS), टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (TISS), नीति आयोग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (NHSRC) के प्रतिनिधि शामिल हैं। पूरे भारत से केवल दो कुलपतियों को इस समिति में शामिल किया गया है — लखनऊ विश्वविद्यालय से प्रो. आलोक कुमार राय और केरल विश्वविद्यालय से प्रो. मोहनन कुन्नुम्मल। यह नियुक्ति लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है और नीतिनिर्धारण व अनुसंधान के क्षेत्र में इसकी राष्ट्रीय प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ करती है।
जानें क्या है समिति का कार्य?
यह स्टीयरिंग समिति एक सलाहकार निकाय के रूप में कार्य करती है जो देश भर के 18 पीआरसी की तकनीकी, वित्तीय और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की निगरानी करती है। यह समिति वार्षिक कार्य योजनाओं को अनुमोदित करती है, उनकी प्रगति की निगरानी करती है और पीआरसी को मार्गदर्शन प्रदान करती है ताकि वे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण नीतियों को आकार देने हेतु उच्च गुणवत्ता वाले शोध आधारित इनपुट दे सकें।
ये भी पढ़ें-महिला IPS से MLC अरुण पाठक की हुई तीखी बहस…”डील” तक पहुंची बात; जानें कौन हैं ADCP अंजली विश्वकर्मा? Video