Lucknow University: डा. अमरजीत यादव को मिला डा. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम बेस्ट टीचर अवार्ड 2024, जानें कितनी लिखी हैं पुस्तकें
Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन के शिक्षक एवं को-ऑर्डिनेटर डॉ अमरजीत यादव को डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम बेस्ट टीचर अवार्ड 2024 प्रदान किया गया है। डॉक्टर यादव को यह अवार्ड इंटरनेशनल मल्टी डिसिप्लिनरी रिसर्च फाउंडेशन आंध्र प्रदेश द्वारा उनके योग शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान हेतु दिया गया है।

मालूम हो कि डॉ. यादव के द्वारा कई विश्वविद्यालयों तथा संस्थाओं के योग पाठ्यक्रमों का निर्माण किया गया है। इनकी 17 पुस्तकें तथा 100 से अधिक लेख /रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं। आयुष विभाग उत्तर प्रदेश शासन के योग वैलनेस सेंटरों की स्थापना /संचालन तथा योग से संबंधित शासनादेशों गाईड लाइन बनाने में डॉक्टर यादव के उल्लेखनीय योगदान हैं। उनके प्रयासों से ही उत्तर प्रदेश राज्य में प्रथम बार योग एवं प्राकृतिक चिकित्सकों का पंजीकरण प्रारंभ हुआ। वह लगातार समाज को स्वस्थ्य बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं.