Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय में नवग्रह वाटिका का उद्घाटन…छात्रों को दी जाएगी ये महत्वपूर्ण जानकारी
Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज नवग्रह वाटिका का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर मनुका खन्ना द्वारा किया गया। यह वाटिका प्रोफेसर गौरी सक्सेना, विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान विभाग के मार्गदर्शन में स्थापित की गई है।
यह अनोखी वाटिका विज्ञान, संस्कृति और पर्यावरण जागरूकता का सुंदर संगम प्रस्तुत करती है। इसकी प्रेरणा प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा से ली गई है. इसमें नौ ग्रहों (नवग्रह)- सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु को मानव जीवन और वनस्पतियों से जुड़ा माना गया है। प्रत्येक ग्रह का प्रतीक एक पवित्र पौधा है जिसे उसके आकार, रंग और ज्योतिषीय महत्व के आधार पर चुना गया है।

उद्घाटन समारोह के मौके पर प्रो. मनुका खन्ना ने अपने उद्बोधन में कहा कि पारंपरिक पारिस्थितिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से हम न केवल जैव विविधता संरक्षण को प्रोत्साहित कर सकते हैं, बल्कि समग्र शिक्षा को भी सशक्त बना सकते हैं। प्रो. गौरी सक्सेना ने कहा कि यह वाटिका छात्रों और आगंतुकों के लिए एक ‘जीवंत कक्षा’ (Living Classroom) के रूप में कार्य करेगी. यहां पर प्रकृति, ग्रहों और मानव जीवन के बीच के सामंजस्य को समझा जा सकेगा।
उन्होंने ये भी बताया कि यह नवग्रह वाटिका न केवल विभाग की सौंदर्य वृद्धि करेगी बल्कि सांस्कृतिक वनस्पति विज्ञान, ध्यान तथा पर्यावरण शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। यह भविष्य की पीढ़ियों को प्रकृति और ब्रह्मांडीय ऊर्जाओं के पारस्परिक संबंध को समझने और सराहने के लिए प्रेरित करेगी।
नवग्रह वाटिका –ग्रहों का प्रतिनिधित्व

ये भी पढ़ें-कोर्ट की कार्यवाही के बीच…वकील साहब का रोमांस करते Video वायरल