Lucknow University: 6 लाख पैकेज में दो छात्राओं का हुआ प्लेसमेंट, जानें किस कम्पनी में हुआ है चयन, प्रियल ने कनाडा के डलहौजी विश्वविद्यालय में किया है रिसर्च वर्क

September 26, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के इंजीनियरिंग संकाय के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की 02 छात्राओं प्रियल सिंह और शिवांशी त्रिवेदी का प्लेसमेंट प्रतिष्ठित यूरोपियन कम्पनी सोपरा स्टेरिया में हुआ। कम्पनी ने छात्राओं को इंजीनियर ट्रेनी के पद पर 6.0 लाख प्रतिवर्ष का पैकेज ऑफर किया हैं।


इंजीनियरिंग संकाय के प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि दोनों छात्राओं का एकेडमिक परफॉरमेंस शुरूआत से ही अच्छा रहा है। अभी सितम्बर माह में ही प्रियल सिंह कनाडा के डलहौजी विश्वविद्यालय के एक रिसर्च प्रोजेक्ट पर तीन महीने कार्य कर लौटी है।

सोपरा स्टेरिया के प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन डॉ. हिमांशु पाण्डेय व इंजी0 प्रशांत सिंह द्वारा किया गया। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय एवं इंजीनियरिंग संकाय के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. आर.एस. गुप्ता ने चयनित छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।