Lunar Eclipse-2025: चंद्रग्रहण आज… अगर गलती से देख लें तो करें ये काम; राशियों पर होगा ये प्रभाव
Lunar Eclipse-2025: कल यानी 7 सितंबर यानी भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को पूरे भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। यह साल का आखिरी चंद्रग्रहण होगा. सोशल मीडिया पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर विनय कुमार पांडे का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अगर गलती से चंद्रग्रहण देख लें तो उसके उपाय बताए हैं साथ ही राशि के अनुसार क्या प्रभाव होगा, इसके बारे में भी जानकारी दी है.
बता दें कि चंद्र ग्रहण रात्रि 9:57 बजे शुरू होकर 1:27 बजे तक रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह का पूजा-पाठ वर्जित रहेगा. हालांकि सूतक काल के दौरान पूजा और भोजन नहीं करना चाहिए, लेकिन इसमें बच्चों, बुजुर्गों और रोगियों को भोजन करने से दोष नहीं लगता। मंदिर व घर में भगवान की मूर्ति व विगृह स्पर्श न करें.
यह खग्रास ग्रहण है, जिसका तात्पर्य है कि यह पूर्ण ग्रहण से अधिक आकाश के भाग को अधिगृहीत करेगा। सोशल मीडिया पर वायरल एक बयान में उन्होंने बताया कि यह ग्रहण साढ़े तीन घंटे का यह ग्रहण पूर्ण ग्रहण से भी अधिक प्रभावी होगा और आकाश को आच्छादित करेगा।
तो वहीं सूतक काल दोपहर 12 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा। इसलिए आप इस दिन दोपहर 12 बजकर 59 मिनट से पहले श्राद्ध, पिंडदान, पवित्र नदियों में स्नान व तर्पण आदि पुण्य काम कर सकते हैं।
चंद्रग्रहण के दो प्रकार से होंगे प्रभाव
प्रोफेसर पांडे के मुताबिक, इस चंद्र ग्रहण के दो प्रकार से प्रभाव देखने को मिलेंगे. एक तो वैश्विक और दूसरा व्यक्तिगत। व्यक्तिगत प्रभाव के तहत राशि के अनुसार इसका असर देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि हालांकि ये ग्रहण पूरे भारत के लिए बहुत अशुभ नहीं है. साथ ही इस ग्रहण को राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर शुभ संकेतक नहीं बताया जा रहा है।
यानी वैश्विक रूप से इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. इसके बाद सूर्य ग्रहण की स्थिति भी बन रही है, लेकिन वह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन ऐसी स्थिति में जब खग्रास ग्रहण होता है तो कुछ न कुछ अव्यवस्थाएं जरूर देखने को मिलती है. ग्रहण से कुछ न कुछ अस्थिरता मिलती है और असंतोष की स्थिति उत्पन्न होती है.
राशियों पर प्रभाव
मेष, कन्या और धनु राशि वालों के लिए यह ग्रहण अच्छा होगा. तो दूसरी ओर मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. यानी इन राशियों के लिए ये ग्रहण अशुभ व कष्टकारी हो सकता है.
प्रोफेसर पांडे कहते हैं कि जिन राशियों के लिए ये ग्रहण अशुभ स्थिति पैदा कर रहा है उन्हें इसका दर्शन नहीं करना चाहिए लेकिन अगर कोई धोखे से इस ग्रहण को देख ले तो ग्रहण मोक्ष स्नान के बाद कांसे के पात्र में चावल रखकर चांदी, सोना, लोहा या तांबे का नाग दान कर सकते हैं. ऐसा करना शुभ माना गया है।
DISCLAIMER: यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)