अनोखी दोस्ती…दोस्त को डीजे पर नाचते हुए दी अंतिम विदाई और पूरा किया वादा; भावुक हो उठा पूरा गांव-Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो मध्य प्रदेश के मन्दसौर, जवासिया ग्राम से सामने आया है. यहां दोस्ती की अनोखी मिसाल देखने को मिली है. दरअसल यहां एक दोस्त ने अपने मित्र के अंतिम संस्कार के दौरान डीजे पर नाचते हुए अंतिम विदाई दी जिसे देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा और ये सब देख कर भावुक हो उठा.
बताया जा रहा है कि अंबालाल प्रजापत से उनके दोस्त सोहनलाल जैन ने मुस्कुराते हुए कहा था, “मेरी अंतिम संस्कार की यात्रा में नाचना ज़रूर” हालांकि जब ये बात सोहनलाल ने कही थी तब दोनों ने इस बात को हंसी में उड़ा दिया था और अंबालाल ने कहा था कि तुझसे पहले मैं जाउंगा इस दुनिया से लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और सोहनलाल की मृत्यु हो गई. इस पर अंबालाल ने दोस्त से किया वादा निभाया और गाँव में जब सोहनलाल की शवयात्रा निकली तो आंसू से भरी आँखें लेकर अंबालाल अपने दोस्त की शवयात्रा के आगे-आगे नाचते हुए चल रहे थे और डीजे पर गाना बज रहा था.
यह सीन देखकर हर कोई दोनों की दोस्ती को सलाम कर रहा था. यह नाच कोई खुशी का नहीं था बल्कि पक्की दोस्ती को आखिरी सलाम देने का नाच था. इस खबर को जिस किसी ने सुना वह भावुक हो उठा. शायद इसे ही पक्की दोस्ती कहते हैं जो कि आजकल के लोगों में देखने को नहीं मिलती. बिरले ही होते हैं जो इस तरह से दोस्ती निभाते हैं और वादे पूरा करते हैं.
एक दोस्ती ऐसी भी…
मन्दसौर, जवासिया ग्राम। दोस्ती क्या होती है, ये कोई अंबालाल प्रजापत से सीखे। जब दोस्त सोहनलाल जैन ने मुस्कुराते हुए कहा था, “मेरी अंतिम यात्रा में नाचना ज़रूर,” तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि वो दिन इतनी जल्दी आ जाएगा। लेकिन अंबालाल ने दोस्त से किया वादा निभाया… pic.twitter.com/h1sSsf43zi— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) July 31, 2025
ये भी पढ़ें-सांड़ की टक्कर से बाइक सवार प्राथमिक शिक्षक की मौत, मचा कोहराम-Video