सांड़ की टक्कर से बाइक सवार प्राथमिक शिक्षक की मौत, मचा कोहराम-Video

July 29, 2025 by No Comments

Share News

Hardoi: उत्तर प्रदेश में आवारा सांड़ की वजह से आए दिन सड़क हादसों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इसी बीच ताजा खबर हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के मेढू गांव से सामने आई है. यहां एक आवारा सांड से टकराकर बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान हरपालपुर थाना क्षेत्र के कठेठा गांव निवासी अवधेश कुमार वर्मा के रूप में हुई है. वह एक प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षक कार्य कर रहे थे.

घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में मातम पसर गया तो वहीं शिक्षकों में भी शोक की लहर दौड़ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल की छुट्टी के बाद अवधेश अपने बीमार भतीजे को अस्पताल में देखने गए थे और फिर वहां से वह गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक एक आवारा सांड से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना तुरंत राहगीरों ने पुलिस को दी. इस पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने तत्काल शिक्षक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. हालत गम्भीर होने पर उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वहीं घटना की जानकारी होते ही शिक्षक के परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसर गया है.

ये भी पढ़ें-सपा सांसद डिंपल यादव पर अपमानजनक टिप्पणी…मौलाना पर दर्ज हुई FIR लेकिन अखिलेश खिलाफ में एक शब्द भी नहीं बोले; सवाल पर मुस्कुराए और चल दिए- Video