Political News: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे, देखें कितने वोटों से थरूर को हराया

October 19, 2022 by No Comments

Share News

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीत हासिल कर ली है। उनकी जीत पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में जश्न मनाते हुए लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस तरह से कांग्रेस को गांधी परिवार से इतर जाकर नया अध्यक्ष मिल गया है।

बता दें कि उनके कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर ने भी ताल ठोकी थी और दावा किया था कि वह ही कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनेंगे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने खरगे को अपनी पहली पसंद बनाया। इस तरह से जहां एक ओर थरूर को मात्र 1072 वोट मिले तो वहीं खरगे को 7897 वोट हासिल हुए और 416 वोट इनवैलिड रहे। कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने के बाद गांधी परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।