Miss Universe 2025: मैक्सिको की फ़ातिमा बॉश के सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज…इस जवाब ने बना दिया विनर-Video

November 21, 2025 by No Comments

Share News

Miss Universe 2025 winner: मिस यूनिवर्स2025 का परिणाम सामने आ चुका है और इस साल का ताज मिस मैक्सिको फ़ातिमा बॉश (Fatima Bosch) के सिर सजा है. तो वहीं भारत की मनिका विश्वकर्मा (Manika Vishwakarma) टॉप 12 में भी जगह नहीं बना सकीं, लेकिन उन्होंने अपनी गरिमा, व्यक्तित्व और सशक्तिकरण के संदेश के साथ देश का सम्मानपूर्वक प्रतिनिधित्व किया. दूसरी ओर टॉप 5 में थाईलैंड, फिलिपींस, वेनेज़ुएला, मेक्सिको और कोट द’ईवोआर (आइवरी कोस्ट) की सुंदरियों ने जगह बनाई.

मिस यूनिवर्स 2025 का शानदार आयोजन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास स्थित नॉनथाबुरी के इम्पैक्ट चैलेंजर हॉल में 21 नवंबर 2025 को हुआ. सुबह 8:00 बजे (लोकल टाइम) शुरू हुए इस कार्यक्रम को भारत में दर्शकों ने सुबह 6:30 बजे IST पर लाइव देखा गया. हर साज मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइज़ेशन इसका आयोजन करती है. इस संस्था का हेडक्वार्टर अमेरिका और थाईलैंड में है.

बता दें कि मिस यूनिवर्स के ग्लैमरस फिनाले में फातिमा ने बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर दुनिया भर के 130 देशों से आई सुंदरियों को हरा कर खिताब अपने नाम किया. पहली रनर-अप मिस थाईलैंड प्रवीणर सिंह रहीं तो वहीं सेकेंड रनर-अप मिस वेनेज़ुएला बनीं, जबकि थर्ड रनर-अप मिस फिलीपींस रहीं. इन सभी प्रतिभागियों ने इस शानदार मुकाबले में अपनी खूबसूरती के साथ ही बुद्धिमत्ता और सोशल विज़न से जजों का दिल जीत लिया.

मिस यूनिवर्स फिनाले में पूछा गया ये सवाल

मिस यूनिवर्स के फाइनल राउंड में पहुंची प्रतिभागियों से सवाल किया गया कि यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली के सामने किस ग्लोबल मुद्दे पर बात करेंगी और युवा लड़कियों को मजबूत बनाने के लिए मिस यूनिवर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कैसे करेंगी? इस पर फातिमा बॉश ने अपने जवाब में कहा ‘अपनी असलियत की ताकत पर विश्वास करें. आपके सपने मायने रखते हैं, आपका दिल मायने रखता है. कभी किसी को अपनी काबिलियत पर शक करने न दें.’  इसी सवाल के बाद उनको विजेता घोषित किया गया. बता दें कि उनका जवाब इस साल की मिस यूनिवर्स थीम, प्यार की ताकत के हिसाब से था. इसका मुख्य मकसद दुनिया भर में एकता, मजबूती और प्यार को बढ़ावा देना था.

जानें कौन हैं फातिमा बॉश?

25 वर्षीय फातिमा बॉश का जन्म मेक्सिको में हुआ. वह बहुत ही कम उम्र में मॉडलिंग के क्षेत्र के जुड़ गई थीं. वह डिस्लेक्सिया और एडल्ट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर से भी परेशान रह चुकी हैं. उन्होंने स्कूल में बुली किए जाने की बात भी स्वीकार की है. बावजूद इसके वह नहीं हारीं और लगातार अपने क्षेत्र में बेहतर करने के लिए जुटी रहीं. उन्होंने मेक्सिको में यूनिवर्सिडाड इबेरोअमेरिकाना से फैशन डिजाइन की पढ़ाई की. इसके अलावा इटली के मिलान में नुओवा एकेडेमिया डि बेले आरटी और वरमोंट में लिंडन इंस्टीट्यूट में भी पढ़ाई की. फिलहाल वह अब मिस यूनिवर्स लाइनअप में ब्यूटी क्वीन हैं. वह सोशल एडवोकेसी की जबरदस्त सपोर्टर रही हैं. वह सितंबर 2025 में मिस यूनिवर्स मेक्सिको जीतने वाली मैक्सिकन स्टेट टबैस्को की पहली क्वीन बनी थीं.

टॉप 12 के बाद चुनीं गईं टॉप 5 प्रतियोगी

प्रतिभागियों ने विभिन्न राउंड्स जैसे इंटरव्यू, स्विमसूट सेगमेंट और इवनिंग गाउन प्रस्तुति के जरिए अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास दिखा कर न केवल अपनी सुंदरता बल्कि अपनी बुद्धिमता का भी परिचय दिया. जूरी ने लंबे मूल्यांकन के बाद टॉप 12 कंटेस्टेंट्स की घोषणा की, जिन्होंने बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए अगले चरण में प्रवेश किया. इसके बाद इनमें से जो प्रतिभागी चुनी गईं उन्होंने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई.

टॉप 12 में पहुंची ये प्रतियोगी

कोलंबिया की वेनेसा पुल्गारिन

चिली की इन्ना मोल्ल

ग्वाडेलूप की ओफेली मेज़िनो

क्यूबा की लीना लुआसेस

प्यूर्टो रिको की ज़ैशली ऐलिसिया

मेक्सिको की फ़ातिमा बोश

चीन की झाओ ना

वेनेज़ुएला की स्टेफ़नी अबसाली

मिस थाईलैंड (प्रवीणर सिंह)

फिलिपींस की मा अतिसा मनालो

कोट द’ईवोआर (आइवरी कोस्ट) की ओलिविया यासे.

माल्टा की जूलिया ऐन क्लुएट

टॉप 5 में शामिल हुईं ये सुंदरियां

थाईलैंड

फिलिपींस

वेनेज़ुएला

मेक्सिको

कोट द’ईवोआर

टॉप 30 तक पहुंच पाईं मिस इंडिया

मालूम हो कि इस प्रतियोगिता में करीब 130 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया. तो वहीं भारत की ओर से राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा शामिल हुईं. देश को उनसे काफी उम्मीद थी लेकिन वह केवल टॉप 30 राउंड तक ही पहुंची सकीं. बता दें कि भारत की ओर से 2021 में हरनाज कौर संधू ने इस ताज को जीता था. इस साल मिस यूनिवर्स के जजों के पैनल में भारत की बैडमिंटन लीजेंड साइना नेहवाल भी शामिल हुई थीं.

ये भी पढ़ें-Bihar Assembly Elections Result-2025: मुंह छिपाकर भागते दिखे RJD उम्मीदवार व भोजपुरी सिंगर खेसारी… कही ये बात-Video