Mock Drill: बम विस्फोट और अचानक ब्लैकआउट जैसी स्थिति से निपटने के लिए क्या करें? Video देखकर लें टिप्स
Mock Drill: गृह मंत्रालय ने आज देश भर में मॉक ड्रिल ( Mock Drill ) का आदेश दिया है. इसी के बाद आज सुबह से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है. इस सम्बंध में सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनको देखकर देश का हर नागरिक बम विस्फोट और ब्लैकआउट जैसी स्थिति से निपटने के टिप्स ले सकता है. यहां तमाम वीडियो के लिंक शेयर किए जा रहे हैं.
बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय में 64यू पी बटालियन एनसीसी, 63 यूपी बटालियन एनसीसी, 3 यू पी नेवल व 5 यू पी एयर एनसीसी के कैडेट्स द्वारा संयुक्त तत्वावधान में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कार्यक्रम प्रो अलोक कुमार राय कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय के निर्देशन में सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनसीसी के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) मेजर जनरल विक्रम कुमार रहे।
#WATCH मुंबई(महाराष्ट्र): मुंबई के क्रॉस मैदान में मॉक ड्रिल की जा रही है। गृह मंत्रालय ने आज पूरे देश में मॉक ड्रिल का आदेश दिया है। pic.twitter.com/5PmC8SmmbB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025
मॉक ड्रिल के मुख्य उद्देश्य
मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य कैडेटों को युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थितियों जैसे बम विस्फोट, अचानक ब्लैकआउट, अथवा किसी घायल को अस्पताल पहुंचाने जैसी स्थिति में अनुशासित और समन्वित ढंग से कार्य करने के लिए प्रशिक्षित करना रहा। अभ्यास के दौरान कैडेटों ने वास्तविक परिस्थितियों का सामना करते हुए रणनीतिक संचालन, प्राथमिक चिकित्सा सहायता, और संकट प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का अभ्यास किया। यह अनुभव न केवल उनके मानसिक और शारीरिक बल को सुदृढ़ करता है, बल्कि उनमें टीमवर्क और सेवा भाव की भावना को भी प्रबल करता है।
#WATCH पुणे: पुणे शहर के काउंसिल हॉल में एक व्यापक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।
गृह मंत्रालय ने आज देश भर में मॉक ड्रिल का आदेश दिया है। pic.twitter.com/tslaGE7caQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025
महानिदेशक (एडीजी) मेजर जनरल विक्रम कुमार ने कैडेटों को आपदा प्रबंधन, संकट की स्थिति में त्वरित और प्रभावशाली प्रतिक्रिया, और नेतृत्व कौशल से युक्त व्यवहार की महत्ता पर प्रकाश डाला।
#WATCH राजस्थान: जयपुर में सिविल डिफेंस द्वारा मॉक ड्रिल की जा रही है।
गृह मंत्रालय ने आज देश भर में मॉक ड्रिल का आदेश दिया है। pic.twitter.com/dWJboK8vYv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025
कुलपति ने कही ये बात
तो वहीं प्रो अलोक कुमार राय कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने वक्तव्य में एनसीसी को राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सशक्त माध्यम बताया और कैडेटों को अनुशासन, तत्परता, और सेवा-भाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
#WATCH बेंगलुरु, कर्नाटक: उल्सूर झील पर व्यापक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।
गृह मंत्रालय ने आज देश भर में मॉक ड्रिल का आदेश दिया है। pic.twitter.com/isMad3WUGj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025
कार्यक्रम में दोनों बटालियनों के वरिष्ठ अधिकारी एवं विश्वविद्यालय से जुड़े एनसीसी अधिकारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। 64 यूपी बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल अनिमेष राय (प्रशासनिक अधिकारी), वहीं 63 यूपी बटालियन एनसीसी से कर्नल आर. पी. सिंह (कमांडिंग ऑफिसर), लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश तिवारी (प्रशासनिक अधिकारी),
#WATCH असम: डिब्रूगढ़ में व्यापक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।
गृह मंत्रालय ने आज देश भर में मॉक ड्रिल का आदेश दिया है। pic.twitter.com/lTWzLkfYdv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025
63 के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर मेजर प्रो राजेश शुक्ला, मेजर डॉ किरण लता डंगवाल, 3 यू पी नेवल के ए.एन.ओ. ले कमांडर प्रो. डी के सिंह, 64 यू पी बटालियन एनसीसी के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ रजनीश कुमार यादव, व 5 यू पी एयर एनसीसी के ए.एन.ओ डॉ नागेंद्र मौर्या तथा 64 एनसीसी के सूबेदार मेजर अशीष सिंह, 63 एनसीसी सूबेदार मेजर अरविंद कुमार यादव, 64 के सूबेदार राम कृष्ण तिवारी जिन्होंने एनसीसी के कैडेट्स को मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया जिसमे एनसीसीसी के सभी बटालियन से 100 से ज्यादा एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया.
#WATCH बठिंडा, पंजाब: रेलवे स्टेशन पर व्यापक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।
गृह मंत्रालय ने आज देश भर में मॉक ड्रिल का आदेश दिया है। pic.twitter.com/jfQEqv3r0T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025
इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो वी के शर्मा, चीफ प्रॉक्टर प्रो राकेश द्विवेदी, डायरेक्टर आई पी पी आर प्रो दुर्गेश श्रीवास्तव, डायरेक्टर सांस्कृतिकी प्रो अनूप भारतीय व अन्य सभी प्रशासनिक अधिकारी साथ ही प्रशासनिक कार्यलय के सभी कर्मचारी, कुलपति कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे.
#WATCH दिल्ली: स्कोप मीनार में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। pic.twitter.com/m9GsBEO3SA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025
कार्यक्रम के समापन पर एनसीसी कैडेट्स ने यह संकल्प लिया कि वे देश और समाज की सेवा हेतु सदैव तैयार रहेंगे और किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे.
#WATCH पटना (बिहार): सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैक आउट किया गया। वीडियो बिस्कोमान भवन से लिया गया है। pic.twitter.com/MhCHpHnffS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025