Shri Krishna Janmashtami- 2022: अब उत्तर प्रदेश में 18 को नहीं 19 अगस्त को रहेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश, बंद रहेंगे सरकारी संस्थान व स्कूल-कॉलेज, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने की थी अवकाश तालिका में संशोधन करने की मांग, देखें आर्डर
लखनऊ। अब उत्तर प्रदेश में 18 अगस्त को नहीं बल्कि 19 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा। अर्थात सरकारी विभाग से लेकर सभी स्कूल कॉलेज आदि 19 अगस्त 2022 को ही बंद रहेंगे। बता दें कि पहले जन्माष्टमी का अवकाश सरकारी कैलेंडर द्वारा 18 अगस्त को घोषित किया गया था, लेकिन ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्र के मुताबिक 19 अगस्त को जन्माष्टमी मनाए जाने की घोषणा करने के बाद योगी सरकार ने अवकाश तालिका में संशोधन करते हुए 19 को ही सरकारी अवकाश घोषित किया है।

इस सम्बंध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश प्राथमिक संवर्ग के अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि 17 अगस्त 2022 को संगठन द्वारा सरकार से मांग की गई थी कि अवकाश तालिका में संशोधन कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश 19 अगस्त को घोषित किया जाए, जो कि 18 अगस्त है। सरकार ने हमारी मांग को मान लिया है, इस तरह से अब परिषदीय विद्यालय 19 अगस्त को बंद रहेंगे। 18 अगस्त को स्कूल खुले रहेंगे।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का मांग पत्र
