Operation Mahadev: पहलगाम हमले में शामिल 2 आतंकियों समेत 3 ढेर… CM उमर अब्दुल्ला ने दी पहली प्रतिक्रिया-Video

July 28, 2025 by No Comments

Share News

Operation Mahadev Pahalgam Terrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत आज यानी सावन के तीसरे सोमवार (28 जुलाई) को पहलगाम आतंकी हमले में शामिल रहे आतंकियों में से दो को ढेर कर दिया है. तीन आतंकियों में सुलेमान शाह और यासिर की पहचान हुई है. ये दोनों ही पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए हमले में शामिल थे.

ऑपरेशन महादेव को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा, पहलगाम हमले के दिन से ही, चाहे पुलिस हो, अर्धसैनिक बल हो या सेना, वे उनके (आतंकवादियों) पीछे लगे हुए हैं। अगर आज उनमें से एक भी मुठभेड़ में मारा जाता है, तो यह अच्छी बात होगी।”

इसी के साथ ही उन्होंने संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा को लेकर कहते हैं कि “ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा ठीक है लेकिन उससे पहले पहलगाम पर चर्चा ज़रूरी है। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में एलजी साहब ने कहा था कि इसमें निश्चित रूप से लापरवाही हुई है। इसमें खुफिया और सुरक्षा चूक की भूमिका रही है, इसलिए संसद में इस पर भी चर्चा होनी चाहिए कि आख़िर अगर कोई खुफिया चूक हुई, सुरक्षा चूक हुई, तो उसके लिए किसे ज़िम्मेदार ठहराया गया। उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी।”

इसी के साथ ही जम्मू-कश्मीर को राज्य के दर्जे पर वे कहते हैं, “हमें उम्मीद है कि इस सत्र में हमें कुछ न कुछ मिलेगा। अगर हमें कुछ नहीं मिलता है, तो हम उसके बाद बात करेंगे। मैं हड़ताल पर नहीं जाऊँगा, कम से कम अभी के लिए, जब तक संसद सत्र चल रहा है…”

मालूम हो कि 22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम में उस वक्त पर्यटकों को गोली मार दी थी जब वे खूबसूरत वादियों में अपनी छुट्टी मना रहे थे. आतंकियों ने पूरे पहलगाम में घूम-घूम कर 26 लोगों की हत्या कर दी थी. इसमें एक कश्मीरी नागरिक के साथ ही दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे. इसके बाद से ही सुरक्षाबल लगातार आतंकियों की तलाश कर रहे थे और सोमवार को आतंकियों को मार गिराया. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई थी लेकिन फिर पाकिस्तान की गुहार के बाद भारत को सीजफायर करना पड़ा था.

जानें हमले में कौन-कौन आतंकी थे शामिल?

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकी सुलेमान शाह (यूनुस), आसिफ फौजी (कोड नाम मूसा) और अबू तल्हा (आसिफ) शामिल थे. इसी के साथ ही अन्य दो आतंकी आदिल गूरी और अहसान स्थानीय आतंकी भी शामिल थे.

संसद में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हुआ हंगामा तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिया जवाब

आज भी संसद में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हंगामा हुआ और दोनों सदनों में चर्चा चल रही है. तो वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसका जवाब भी दिया. लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार, हमारी सेनाएं और हमारी लोकतांत्रिक संस्थाएं, सब मिलकर देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाने को प्रतिबद्ध हैं.

उन्होंने आगे बताया कि 15 दिनों से जंगल में छिपे इन आतंकियों को सुरक्षाबल ट्रैक कर रहे थे और आज ऑपरेशन महादेव के तहत तीन आतंकियों को मार दिया गया है. इनमें से दो आतंकी पहलगाम हमले में शामिल थे.

उन्होंने लोकसभा में ये भी बताया कि चौथे आतंकी के भी छिपे होने की आशंका है. तो वहीं सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि मारे गए दो आतंकी पूर्व एसएसजी के कमांडो थे और जिन दो आतंकियों को मार गिराया गया है वो पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड आतंकी मूसा के करीबी थे.

बता दें कि पहलगाम में आतंकी हमले के 97 दिन बाद ऑपरेशन महादेव के जरिए सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. ऑपरेशन महादेव को लेकर जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विधि कुमार बिरदी ने मीडिया को बताया कि अभी ऑपरेशन जारी है. मारे गए आतंकियों की पहचान की जा रही है.

ये भी पढ़ें-“अगले मिशन के लिए हम तैयार हैं…” इंडियन नेवी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी; बताया क्या था ऑपरेशन सिंदूर का टारगेट-Video