“हमारा समाज लगातार जातियों में बंट रहा है…” सवाल पर प्रेमानन्द महाराज ने दिया ये जवाब-Video
Premananda Maharaj: UGC के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है और इसे वापस करने की मांग सरकार द्वारा की जा रही है लेकिन इस सम्बंध में अभी तक सरकार की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है और लगातार सुनवाई जारी है.
इसी बीच वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानन्द महाराज का एक वीडियो हमारा समाज लगातार जातियों में बंट रहा है. जाति-धर्म का एक-एक पक्ष लेना उत्तम बात नहीं. इससे हम कमजोर हो जाएंगे. आत्मा एक है और स्वामी सबका एक है. इसलिए बांटना नहीं चाहिए. भारत को मजबूत देश बनाएं ताकि भगवान की कृपा बरसे और पापाचरण खत्म हो जाए. अध्यात्म को अपने हर्दय में धारण करें और छोटे छोटे ग्रुप बनाकर अपने को कमजोर न करें.
मालूम हो कि यूजीसी नए नियम के तहत अगर विश्वविद्यालय, कॉलेज आदि शिक्षण संस्थानों में एससी-एसटी और ओबीसी के बच्चों को कोई परेशान करता है तो जनरल कैटेगरी के बच्चों पर बिना किसी जांच के ही कार्रवाई की जाएगी. यानी अगर कोई झूठा आरोप भी लगा दे तो भी जनरल कैटेगरी के बच्चों पर कार्रवाई होगी. इस नियम में जनरल कैटेगरी के बच्चों को शामिल नहीं किया गया है. यानी अगर जनरल कैटेगरी के बच्चों को किसी तरह से कोई परेशान करता है तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं होगा और न ही जनरल कैटेगरी के बच्चों की बात सुनी जाएगी. इसके विरोध में देश भर में सवर्ण समाज प्रदर्शन कर रहा है.
UGC और जातिवादी राजनीति पर प्रेमानंद महाराज भड़के।
“अगर सबका शरीर एक है तो फिर जातिवादी राजनीति से बचना चाहिए” 🔥✅ pic.twitter.com/Mw6n5DpY9a
— Abhinav Mishra (@abhinav_blogger) March 10, 2026