भाजपा ज्वाइन करने के बाद राघव चड्ढा का बड़ा बयान…आम आदमी पार्टी ने किया पलटवार-Video

April 24, 2026 by No Comments

Share News

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है. दरअसल पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है तो वहीं कुल 10 में से 7 सांसदों ने आप को अलविदा कह दिया है. इसके बाद से दिल्ली की सियासत खूब गर्म चल रही है. चड्ढा के साथ ही दो अन्य सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी BJP में शामिल होने वाले हैं.

तो वहीं तीनों ने एक साथ पत्रकारवार्ता की और आप पर जमकर निशाना साधा. चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब ये पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से पूरी तरह भटक चुकी है. इसी के साथ ही राघव चड्ढा ने दावा किया है कि पार्टी के 10 में से सात सांसदों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है. इनमें से हरभजन सिंह, स्‍वाति मालिवाल, विक्रमजीत सहानी, राजेंद्र गुप्‍ता भी आप से अलग हो गए हैं.

तो वहीं राघव चड्ढा ने अपने बयान में भाजपा के प्रति भरोसा जताते हुए कहा है, “मैं एक सही आदमी था जो गलत पार्टी में फंसा हुआ था.” राघव आगे बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले 12 सालों से ऐसे साहसिक फैसले लिए हैं, जिन्हें लेने से दूसरी पार्टियां डरती थीं. इस नेतृत्व पर देश की जनता ने एक बार नहीं, बल्कि तीन-तीन बार अपना अटूट भरोसा जताया है.

These MPs also left AAP

राघव चड्ढा के साथ ही इन सांसदों ने भी छोडा आप का दामन

इसी के साथ ही चड्ढा ने भाजपा में खुद को शामिल करने की वजह को मोदी सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होना बताया है. तो वहीं इस पूरे घटनाक्रम को दिल्ली और पंजाब की राजनीति में एक बड़े सुनामी के तौर पर देखा जा रहा है. दरअसल ये नेता अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी और पार्टी की रणनीति के अहम स्तंभ माने जाते थे. माना जा रहा है कि इनके जाने के बाद से केजरीवाल की पार्टी की नींव हिल जाएगी.

बता दें कि भाजपा ज्वाइन करने पर चड्ढा को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया. जहां एक ओर भाजपा इन सांसदों के भरोसे पंजाब में अपनी जमीन खड़ी करने की तैयारी कर रही है तो वहीं इन सांसदों के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की स्थिति कमजोर होगी.

आप ने साधा निशाना

सोशल मीडिया पर आप की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रही हैं कि ये सात सांसद किसी गद्दार से कम नहीं है क्योंकि जो बीजेपी किसानों को आतंकवादी कहती है, आज ये सांसद उसमें जा चुके हैं.  उन्होंने ये भी कहा कि ये बात सभी बखूबी जानते हैं कि पंजाब में भाजपा का कोई नेता नहीं है. ये बात भी सभी जानते हैं कि पंजाब में कांग्रेस लगभग खत्म हो चुकी है. इसलिए भाजपा ने इस बार AAP के नेताओं को तोड़ा है. उन्होंने आगे कहा कि मैं आपको बता सकती हूं कि पंजाब के लोग यह देख रहे हैं कि जिन 7 सांसदों को उन्होंने राज्यसभा में भेजा था, उन्होंने एक ऐसी पार्टी का साथ दिया, जिसने 800 किसानों की जान ले ली. इसका जवाब जनता देगी.

ये भी पढ़ें-बिहार CM सम्राट चौधरी ने नहीं पहनी इस्लामी टोपी…पहना रहे थे मुस्लिम कार्यकर्ता-Video