Accident: उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी की कार का एक्सीडेंट, गाड़ी के उड़े परखच्चे-Video

Share News

Road Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी की कार का एक्सीडेंट हो गया है जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, उनकी कार नीलगाय से टकरा गई. गनीमत रही कि मंत्री व अन्य लोग सुरक्षित हैं.

यह हादसा फर्रुखाबाद के नीम करौली से 2 किमी पहले हुआ. वह बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए जा रही थीं। इसी दौरान हरदोई में ये हादसा हुआ है. हादसे को लेकर रजनी तिवारी का कहना है कि बाबा की कृपा से हम लोग बच गए. फिलहाल हादसे के बाद मंत्री ने दूसरी कार से नीमकरौली पहुंचकर कर बाबा के दर्शन किये.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार यानी आज उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षामंत्री व कन्नौज जनपद की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी फर्रुखाबाद जनपद के बाबा नीम करौली आश्रम में दर्शन के लिए जा रही थी.

वह बाबा शिवमहाकाल मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के साथ कई कार्यक्रमो में शामिल हुईं थी और कार्यक्रम के बाद ही वह बाबा के दर्शन के लिए जा रही थी. इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे के उनकी कार महमदाबाद के आगे तथा आश्रम से लगभग 2 किलोमीटर पहले पहुंची ही थी कि चालक जब तक कुछ समझ पाता तब तक सड़क पर एक नीलगाय अचानक आकर कार से टकरा गई, जिससे गाड़ी का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो में कार की स्थिति को देखकर साफ कहा जा सकता है कि टक्कर जोरदार थी लेकिन बाबा की कृपा से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ. यानी किसी को खरोंच तक नहीं आई. इसके बाद राज्यमंत्री रजनी तिवारी दूसरी कार से बाबा के आश्रम पहुंचीं और दर्शन किया.

ये भी पढ़ें-बड़ी खबर…हनीमून के दौरान पति की कराई हत्या, पुलिस ने सोनम सहित 4 को किया गिरफ्तार; पूछताछ में उगले बड़े राज, पिता ने किया ये दावा-Video