Rakshabandhan:पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है रक्षाबंधन, राष्ट्रपति ने दी बधाई, प्रधानमंत्री ने बच्चियों से बंधवाया रक्षासूत्र, अटारी-वाघा सीमा पर मना उत्सव,भाजपा नेता ने किन्नरों से बंधवाई राखी, कैदियों के बच्चों ने भी मनाया उत्सव, वीडियो में देखें पूरे देश की झलक

August 11, 2022 by No Comments

Share News

पूरा देश श्रावणी उपाकर्म व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। बाजारों में सुबह से ही रौनक दिखाई दे रही है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक रात को 8 बजे के बाद घरों में राखी का त्योहार मनाया जाएगा तो कुछ लोग उदयातिथि को मानते हुए 12 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने की तैयारी कर रहे है।

इस सम्बंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूरे देश को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए नारियों के सम्मान की बात कही है।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बच्चियों से राखी बंधवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी है।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के अटारी-वाघा सीमा पर रक्षाबंधन के अवसर पर उत्सव मनाया गया।

तो वहीं भाजपा नेता सुनीर देवधर ने किन्नरों से राखी बंधवा कर उनका सम्मान किया।

ओडिशा, भुवनेश्वर के मधुरमयी आदर्श शिक्षा निकेतन में कैदियों के बच्चों ने भी धूमधाम से रक्षा बंधन मनाया।

मुख्तार अब्बास नकवी ने बंधवाई राखी

भाजपा नेता ने किन्नरों से बंधवाई राखी