क्या इन 5 वजहों से भाजपा ने चुना रेखा गुप्ता को…? दिल्ली सीएम पद की शपथ लेते ही यमुना- मीडिया के लिए कही ये बड़ी बात-Video
Rekha Gupta Delhi New CM: दिल्ली की सरकार अब एक महिला के हाथ में आ चुकी है. आज दिल्ली के रामलीला मैदान में भाजपा की युवा नेता रेखा गुप्ता ने दिल्ली मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. उनके साथ ही 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इन मंत्रियों में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं।
इसी के साथ ही रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई हैं. इनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी भी देश की राजधानी की कमान संभाल चुकी हैं लेकिन रेखा गुप्ता के मामले में बात बिल्कुल ही अलग है क्योंकि वह पहली बार विधायक बनीं और फिर सीधे मुख्यमंत्री पद के लिए चुन ली गईं. उनके लिए बीजेपी ने बड़े-बड़े नामों को भी दरकिनार कर दिया. अब राजनीतिक जानकार इसके पीछे की आखिर वजह को लेकर कयास लगा रहे हैं.
#WATCH रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/1mEkV7DjyL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपी ने रेखा गुप्ता को नीति के अनुसार ही चुना. पिछले कई राज्यों के चुनाव में भी भाजपा कुछ ऐसा ही कर चुकी है. वह पूरे देश को एक अलग संदेश देना चाहती है. कहा जा रहा है कि भाजपा पूरे देश को ये संदेश देना चाहती है कि यह देश में एक ऐसी पार्टी है जो खानदान को लेकर आगे नहीं बढ़ रही है बल्कि युवा नेताओं को भी मौका दे रही है. इस तरह से भाजपा युवाओं में ये संदेश देकर पार्टी से अधिक से अधिक नेताओं के जुड़ने का भी संदेश दे रही है. तो वहीं भाजपा की आखिर वह क्या नीति है, इसको लेकर भी तमाम कयास लगाए जा रहे हैं,
क्या रेखा को सीएम बनाने के पीछे ये हो सकती है पांच वजहें?
अगर पहली वजह देखी जाए तो ये कि रेखा गुप्ता एक युवा नेता होने के साथ ही उनके खानदान का कोई भी व्यक्ति राजनीति से जुड़ा नहीं हैं.
दूसरा ये कि रेखा गुप्ता को सीएम बनाने का दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त करना भाजपा की नई पीढ़ी के नेताओं को आगे बढ़ाने की रणनीति के अनुरूप भी माना जा रहा है.
तीसरा ये संदेश देना कि भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओं को इसी तरह से पुरस्कृत करती है और संगठन की ताकत पर जोर देती है. इसी के साथ ही भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है.
चौथा ये कि रेखा गुप्ता का सफर पार्टी की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो उन लोगों को आगे बढ़ाती है जिन्होंने लगातार अपनी क्षमता साबित की है. वह लगातार जनता के बीच जाकर पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करती रही हैं.
पांचवी वजह ये कि रेखा गुप्ता वाजपेयी-आडवाणी युग से ही पार्टी की पहचान रही है और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लेकर दिल्ली भाजपा में नेतृत्व तक का उनका शानदार सफर रहा है. इसी के साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि वह दिल्ली के पूर्व सीएम व आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की पक्की दुश्मन भी हैं. वह केजरीवाल पर लगातार जुबानी हमले करती आई हैं.
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों परवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह के साथ आज कार्यभार संभालते हुए विक्ट्री साइन दिखाती हुई दिखीं। pic.twitter.com/lT3CwLZ79P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
सीएम कार्यालय में सभी का स्वागत है
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि “हम सबके प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गौरवमयी उपस्थिति में दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भाजपा की डबल इंजन सरकार में दिल्ली का हर दिन विकास पथ पर निरंतर प्रशस्त होता जाएगा एवं मैं और मेरे मंत्रिमंडल के साथी संकल्पित भाव से ‘विकसित दिल्ली’ का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सदैव प्रयासरत रहेंगे।”
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “आज सचिवालय आकर मुख्यमंत्री कार्यालय में हमने चार्ज संभाल लिया है। आज शाम कैबिनेट मीटिंग रखी गई है। हमारा विकसित दिल्ली का लक्ष्य पूरा करने के लिए लगातार काम किया जाएगा… हम दिल्ली से किए गए एक-एक वादे को पूरा करेंगे…” pic.twitter.com/RHJDH446jY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
इसके अलावा उन्होंने अन्य पोस्ट में कहा कि “मां यमुना के आशीर्वाद से आज वरिष्ठजनों की उपस्थिति में दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। मैं दिल्ली की जनता को विश्वास दिलाती हूं कि मेरे जीवन का हर एक पल आपकी सेवा में समर्पित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसी सामान्य कार्यकर्ता पर दिल्ली की जन आकांक्षाओं को पूरा करने की जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दूंगी एवं मंत्रिमंडल के साथियों के साथ मिलकर ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प को साकार करने की हरसंभव कोशिश करूंगी।”
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “आज मां यमुना की आरती करते हुए हमने फिर से उस संकल्प को दोहराया जो हमारी प्राथमिकता रहेगी कि मां यमुना को फिर से उनके पुराने साकार रूप में लेके आना और साफ करना। दिल्ली को युमना मां का फिर से आर्शीवाद देना। यमुना की सफाई के लिए जो… pic.twitter.com/oCsHMCKK0u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
दिल्ली की मुख्यमंत्री बनते ही रेखा गुप्ता ने कहा, “आज से पहले यह सीएम कार्यालय मीडिया के लिए नहीं खुला था। आज से यह सभी के लिए खुला रहेगा। सभी का स्वागत है। आज शपथ ग्रहण समारोह के बाद हमने सचिवालय के मुख्यमंत्री कार्यालय में पदभार संभाल लिया है। शाम सात बजे कैबिनेट पहली बैठक बुलाई गई है। इससे पहले शाम पांच बजे यमुना घाट पर जाएंगे।”
इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जो मिशन ‘विकसित दिल्ली’ का है, उसे पूरा करने के लिए लगातार काम किया जाएगा। एक भी दिन व्यर्थ नहीं होगा। एक-एक वादे पूरे किए जाएंगे।
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ वासुदेव घाट पर संध्या आरती में शामिल हुईं। pic.twitter.com/HhU7wr30xV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
यमुना के लिए कही ये बाद
बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री बनते ही रेखा गुप्ता यमुना के वासुदेव घाट पर पहुंचीं और संध्या आरती में शामिल हुईं. बता दें कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही यमुना घाट पर संध्या आरती शुरू हो गई है. तो वहीं सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “आज मां यमुना की आरती करते हुए हमने फिर से उस संकल्प को दोहराया जो हमारी प्राथमिकता रहेगी कि मां यमुना को फिर से उनके पुराने साकार रूप में लेके आना और साफ करना। दिल्ली को युमना मां का फिर से आर्शीवाद देना। यमुना की सफाई के लिए जो संसाधन लगाने होंगे उस पर पूरे लेआउट के साथ काम किया जाएगा।”
पीएम मोदी का जताया आभार
मालूम हो कि रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं. इस सीट पर उन्होंने ‘आप’ की वंदना कुमारी को 29,595 मतों के अंतर से हराया है. भाजपा को 26 साल बाद ऐतिहासिक जीत मिली है. बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीती जबकि आम आदमी पार्टी 22 पर सिमट गई. बता दें कि सीएम पद के लिए चुने जाने पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जो दिल्ली की जनता के लिए विजन दिया है, उसे पूरा करना मेरी प्राथमिकता होगी. पीएम मोदी का तहे दिल से आभार जताना चाहती हूं कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि यह देश की हर मां-बेटी का सम्मान है.
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री परवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य भाजपा नेता वासुदेव घाट पर संध्या आरती में शामिल हुए। pic.twitter.com/IYQX2op7tJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
शपथ ग्रहण के दौरान खचाखच भरा रहा रामलीला मैदान
बता दें कि शपथ ग्रहण के दौरान दिल्ली का रामलीला मैदान खचाखच भरा रहा. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शपथ दिलवाई इसके बाद प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह और अंत में रविंदर इंद्राज सिंह ने शपथ ली।
शपथ ग्रहण के लिए बनाए गए तीन अलग-अलग मंच
शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन अलग-अलग मंच तैयार किए गए। मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मनोनीत मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सहयोगी सदस्य, और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी उपस्थित रहे। तो वहीं दूसरे मंच पर धर्मगुरुओं और विशिष्ट अतिथि की मौजूदगी रही, जबकि तीसरे मंच पर संगीत कार्यक्रम से जुड़े कलाकार मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद
इस दौरान रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही. सुरक्षा के लिए एनएसजी कमांडो, दिल्ली पुलिस के जवान और आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान तैनात रहे. दिल्ली में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी और अर्धसैनिक बलों की 15 से ज्यादा कंपनियां तैनात रहीं.
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट बैठक करने के लिए पहुंचीं। pic.twitter.com/pU6mGcjA6T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025