Rishabh Pant Car Accident: कार एक्सीडेंट के बाद वायरल हुआ ऋषभ पंत का पुराना वीडियो, शिखर धवन ने दी थी गाड़ी चलाने को लेकर बड़ी सलाह, जानें अब कैसा है पंत का हाल, देखें वायरल वीडियो
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की फिलहाल हालत बेहतर बताई जा रही है, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में ऋषभ पंत का पैर टूट गया है और उन्हें पूरे शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। सड़क हादसे में ऋषभ पंत के दाहिने पैर का लिगामेंट टूटा है उन्हें सिर में भी चोट आई है। कार में आग लगने के कारण पीठ पर भी कहीं-कहीं जलने के निशान देखने को मिले हैं। फिलहाल फुल बॉडी एमआरआई के बाद सभी चोटों का ब्यौरा सामने आने की बात कही गई है।
तो वहीं सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत और शिखर धवन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शिखर धवन पंत को सलाह दे रहे हैं कि गाड़ी आराम से चलाया कर। तो इस पर पंत कहते दिख रहे हैं कि ठीक है मैं आपकी एडवाइस लेता हूं और अब गाड़ी मैं आराम से चलाऊंगा। ऐसे में सोशल मीडिया पर ये बात कही जा रही है कि अगर शिखर की बात मानते तो पंत के साथ ये हादसा नहीं होता।
बता दें कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का शुक्रवार सुबह एक कार हादसे के शिकार हो गए थे। उनकी कार जलकर राख हो गई थी तो वहीं वह गंभीर रूप से जख़्मी हो गए थे। उत्तराखंड के रुड़की में उनकी कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसा करीब सुबह 5.30 बजे हुआ।
जानें कैसे हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ पंत की लक्जरी कार शुक्रवार तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई थी और फिर उसमें आग लग लग गई थी। हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि 25 वर्ष के पंत को सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। इसी के साथ ये भी दावा किया कि उनको झपकी आ गई थी और इसी वजह से उनकी तेजरफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। वहां से गुजर रही हरियाणा रोडवेज की एक बस के ड्राइवर और बाकी स्टाफ ने उसे जलती हुई कार में से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि हादसे में कार पूरी तरह से खाक हो गई।
बता दें कि चोटें इतनी गम्भीर थीं कि उनको पहले इलाज के लिए रूड़की में सक्षम अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल भेज दिया गया था। मालूम हो कि जल्द से जल्द घर जाकर पंत अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते थे। चिकित्सकों की ओर से जानकारी सामने आई है कि लिगामेंट की चोट ठीक होने में दो से छह महीने लगते है। उन्होंने कहा कि पंत की पीठ पर बड़ा घाव है और सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वाइरल हुई है , वह आग से जलने की चोट नहीं है।
डॉक्टर नागर ने मीडिया को जानकारी दि कि चोट इसलिये लगी क्योंकि वह कार में आग लगते ही खिड़की तोड़कर बाहर कूद गए। पीठ के बल गिरने से उसकी चमड़ी छिल गई लेकिन वह आग से जलने की चोट नहीं है और गंभीर भी नहीं हैं। मैक्स अस्पताल, देहरादून के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर दिशांत याग्निक ने कहा कि हड्डी के विशेषज्ञों और प्लास्टिक सर्जन की टीम पंत को देख रही है। बता दें कि पंत को श्रीलंका के खिलाफ आगामी श्रृंखला से बाहर रखा गया है क्योंकि उन्हें फरवरी में होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले दमखम और अनुकूलन कार्यक्रम के लिए एनसीए में शामिल होना था।
गौरतलब है कि उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। पंत ने मीरपुर में दूसरे टेस्ट में 93 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। डीडीसीए के सचिव सिद्धार्थ साहिब सिंह ने एक बयान में कहा कि हम सभी चिंतित हैं, लेकिन शुक्र है कि उनकी हालत स्थिर है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पंत के इलाज का पूरा खर्च उनकी सरकार उठायेगी। धामी ने अधिकारियों से पंत की हालत को लेकर ताजा जानकारी ली और उनके इलाज का पूरा बंदोबस्त करने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस का भी इंतजाम किया जायेगा। पंत हालांकि बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी हैं तो बोर्ड उनके उपचार का पूरा खर्च उठायेगा।
एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ऋषभ पंत के लिये प्रार्थना। शुक्र है कि वह खतरे से बाहर है। उनके जल्दी ठीक होने की कामना। पंत ने अब तक 33 टेस्ट में पांच शतक और 11 अर्धशतक की मदद से 2,271 रन बनाए हैं। उन्होंने 30 वनडे और 66 टी-ट्वेंटी में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है।