Rishi Sunak To Be UKs Next Prime Minister: ब्रिटेन के नए प्रधान मंत्री बने भारतीय मूल के ऋषि सुनक, जाने ऋषि के भारत प्रेम के बारे में, भारत में दीपावली का उत्साह हुआ दोगुना

October 24, 2022 by No Comments

Share News

ब्रिटेन के बोरिस जॉनसन सरकार में वित्त मंत्री रहे ऋषि सुनक अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए हैं। सुनक भारतीय मूल के हैं। उन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में ये जीत हासिल की है। बता दें कि जीत हासिल करने के बाद से ही ऋषि के लिए स्लोगन ‘रेडी फॉर ऋषि’ ब्रिटेन में वायरल होने लगा था।

बता दें कि इसी स्लोगन के साथ उन्होंने अपना प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया था और उनकी जीत भी पूरी दर्ज मानी जा रही थी लेकिन फिर लिज ट्रस बिट्रेन की प्रधानमंत्री बन गई थीं, लेकिन 45 दिन बाद ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद ऋषि सुनक (नेता कंजरवेटिव पार्टी) बने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। दीपावली के दिन सामने आई इस खबर के बाद से भारतीयों की दीवाली का उत्साह दोगुना हो गया है।

सुनक का भारत प्रेम इसी से जाहिर होता है कि ब्रिटेन में चुनावी कैम्पेनिंग के दौरान के वायरल वीडियो में सुनक अपने परिवार की भारत से ब्रिटेन यात्रा और इस देश से अपने लगाव को प्रदर्शित करते हुए दिख रहे थे। उन्होंने कहा था कि यह हमारा देश ब्रिटेन था, जिसने उन्हें और उनके जैसे लाखों लोगों को बेहतर भविष्य का मौका दिया था।

इसी के साथ वह भारत की प्रशंसा भी करते दिखाई दे रहे थे। बता दें कि ऋषि सुनक इन्फोसिस के चेयरमैन रह चुके नारायण मूर्ति के दामाद हैं। वह यॉर्कशायर के रिचमंड से सांसद रहे हैं। 2015 में संसद में कदम रखन वाले ऋषि कन्जर्वेटिव पार्टी के उन नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने ब्रिटेन को यूरोपियन यूनियन से बाहर निकलने के बोरिस जॉनसन के फैसले का समर्थन किया था। उनका मानना था कि ब्रिटेन में छोटे बिजनस ब्रेग्जिट बाहर निकलने के बाद बेहतर परफॉर्म करेंगे। सुनक वित्त मंत्री बनने से पहले राजकोष के चीफ सेक्रटरी रह चुके हैं और वित्त मंत्री के सेकंड इन कमांड भी रह चुके हैं। इसी के साथ कोरोना महामारी के दौरान ब्रिटेन के लिए सबसे आगे खड़े रहने वालों में से सुनक ही थे।