SAWAN:सावन के अंतिम सोमवार के लिए तैयार हो गए देश भर के शिवालय, मनकामेश्वर महादेव मंदिर में बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए की गई है खास व्यवस्था, देखें वीडियो

August 7, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। श्रावण मास (सावन मास) के अंतिम सोमवार को लेकर देश भर के शिवालयों में बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इसको लेकर शिवालयों में खास बंदोबस्त किए गए हैं। कहीं डायवर्जन की व्यवस्था की गई है तो कहीं भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली से लेकर हरिद्वार तक भोले बाबा के भक्त मंदिरो में दर्शन करने के लिए देर रात से ही पहुंच रहे हैं।

उज्जैन महाकाल मंदिर, वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर में तो सावन के पहले सोमवार से ही खास व्यवस्था का बंदोबस्त किया गया है। वहीं कानपुर के परमट मंदिर और लखनऊ के प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। मनकामेश्वर मंदिर में तो बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं के दर्शन करने की अलग से व्यवस्था की गई है।

मनकामेश्वर मंदिर लखनऊ

सावन के आखिरी सोमवार के चलते बड़ी सख्या में भक्तों के पहुंचने की सम्भावना को देखते हुए उत्तर प्रदेश के लखनऊ के डालीगंज स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुएम के लिए खास व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी भक्त को भोले बाबा को जल चढ़ाने व पूजा-दर्शन करने में समस्या का सामना न करना पड़े। बता दें कि भोले बाबा के दर्शन यहां सुबह 4 बजो से रात 11 बजे तक हो सकेंगे। (फोटो सोशल मीडिया से ली गई है)

मनकामेश्वर मंदिर लखनऊ में देखें क्या की गई है व्यवस्था