Shivling:शत्रुओं का नाश करने के लिए सरसों के तेल से करें भोले बाबा का अभिषेक, संतान, घर व वाहन प्राप्ति के लिए करें ये सरल उपाय, शिवपुराण के अनुसार जानें शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से क्या होता है लाभ, देखें 16 उपाय, वीडियो
धर्म समाचार। सावन मास चल रहा है। ऐसे में शिव भक्तों का तांता शिवालयों में देखने को खूब मिल रहा है। अक्सर हम आचार्यों द्वारा बताने के अनुसार बाबा को तमाम चीजें अर्पित करते हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग हैं, जो जानते होंगे कि जो भी चीज बाबा को अर्पित की है, उसका क्या लाभ है। तो आज इस लेख में हमारे ज्योतिषाचार्य आचार्य विनोद कुमार मिश्र और आचार्य पंडित सुशील कृष्ण शास्त्री बता रहे हैं कि शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से क्या लाभ मिलता है।

भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।
तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।
जौ अर्पित करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।
(बता दें कि भोले बाबा को चावल, तिल, जौ और गेहूं आदि अन्न चढ़ाने के बाद गरीबों में वितरीत कर देना चाहिए।)

जानें शिवलिंग पर द्रव्य से अभिषेक करने के क्या लाभ हैं
आचार्य विनोद कुमार मिश्र के मुताबिक जल से रुद्राभिषेक करने पर वृष्टि होती है।
कुशा जल से अभिषेक करने पर रोग व दु:ख से छुटकारा मिलता है।
दही से अभिषेक करने पर पशु, भवन तथा वाहन आदि की प्राप्ति होती है।
गन्ने के रस से अभिषेक करने पर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
मधुयुक्त जल से अभिषेक करने पर धन में वृद्धि होती है।
तीर्थ जल से अभिषेक करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
इत्र मिले जल से अभिषेक करने से रोगियों के रोग नष्ट होते हैं।
दूध से अभिषेक करने से पुत्र की प्राप्ति होती है।
दूध-शर्करा मिश्रित अभिषेक करने से सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है।
घी से अभिषेक करने से वंश का विस्तार होता है।
सरसों के तेल से अभिषेक करने से रोग तथा शत्रुओं का नाश होता है।
शुद्ध शहद से रुद्राभिषेक करने से पाप का नाश होता है।
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)