Taiwan Earthquake: ताइवान में भीषण भूकम्प के झटके, 7.2 तीव्रता ने की भारी तबाही, 24 घंटों में 100 बार डोली धरती, सुनामी अलर्ट, दिव्यांग को कर्मचारी पीठ पर लेकर भागे, वायरल हुआ वीडियों, देखें भूकम्प के बाद की तबाही, जापान में भी अलर्ट

September 18, 2022 by No Comments

Share News

ताइवान में दो दिन से लगातार लग रहे भीषण भूंकप के झटकों ने भारी तबाही मचाई है। यहां पिछले 24 घंटों में 100 बार झटके महसूस किए गए हैं और इनकी तीव्रता बढ़ती जा रही है। शनिवार को जहां 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था, वहीं रविवार को इनकी तीव्रता 7.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र यूजिंग प्रांत बताया जा रहा है। यहां भारी तबाही के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। ट्विटर पर तो #earthquake ट्रेंड कर रहा है।

11 से अधिक इमारतें जमींदोज हो गई हैं। सुनामी अलर्ट जारी किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि अभी और झटके महसूस हो सकते हैं। इस पूरी घटना को लेकर सरकार भी आधिकारिकतौर पर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के केंद्र के पास दो मंजिला आवासीय इमारत ढह गई है। राजधानी ताइपे में द्वीप के उत्तरी छोर पर झटके महसूस किए गए। सुनामी के अलर्ट के बाद खतरा बढ़ गया है। यदि सुनामी आती है तो जापान तक भारी तबाही मच सकती है। ताइवान का ताइतुंग काउंटी शनिवार रात 6.4 भूकंप की चपेट में आ गया था और तब से कई झटके महसूस कर रहे हैं।

ताइवान में भूकंप, जापान में भी अलर्ट
ताइवान में भूकंप के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भी सुनामी के लिए अलर्ट जारी किया है। यहां समुद्र में 1 मीटर (3 फीट) तक ऊंची लहरें देखी गई हैं। एजेंसी के मुताबिक, सुनामी की शुरुआती लहरें ताइवान से लगभग 110 किलोमीटर (70 मील) पूर्व में जापान के सबसे पश्चिमी द्वीप योनागुनी द्वीप पर शाम करीब 4:10 बजे पहुंच सकती हैं। (फोटो सोशल मीडिया से ली गई है)

यहां देखें वीडियो