Acidity: एसिडिटी की समस्या अब हो गई है आम, इन उपायों से मिलेगा आपको आराम, देखें आयुर्वेदिक 5 Tips

December 10, 2022 by No Comments

Share News

अनियमित दिनचर्या और खान-पान से करीब-करीब हर कोई एसिडिटी या गैस की समस्या से परेशान है और न जाने क्या-क्या दवाइयां लेकर पेट को और भी खराब कर रहा है। जबकि हकीकत ये है कि किसी भी दवा से एसिडीटी में राहत नहीं मिलती, केवल क्षणिक आराम ही मिलता है। ऐसे में लोग आयुर्वेद को अपनाना ज्यादा अच्छा समझते हैं। इस लेख में आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव बता रहे हैं कि किस तरह से एसिडिटी की सामना किया जाए। इसके कोई साइडइफेक्ट भी नहीं हैं।

इस उपायों से दूर करें एसिडिटी की समस्या
गैस की समस्या को दूर करने के लिए आप एक अदरक के टुकडे को देसी घी में पक लें और फिर उस पर काला नमक डालकर खाएं इसके अलावा अदरक की चाय पीने से भी आपको एसिडिटी की प्रॉब्लम से राहत मिलती है।

पका हुआ पाइनएप्पल खाएं या फिर आप इसका जूस पीएं। इसकी एल्कलाइन प्रॉपर्टी गैस से तुरंत राहत दिलाने में बहुत मदद करती है।

ठंडे पानी में 1 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर घोलकर पीने से भी आपका डाइजेशन सुधर जाता है और गैस की प्रॉब्लम दूर हो जाती है।

गैस की प्रॉब्लम को तुरंत दूर करने के लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच पुदीने का रस डालकर पिए इसके अलावा आप पुदीने की चाय भी पी सकते हैं।

गैस की समस्या को दूर करने के लिए नारियल पानी को भी एक बहुत बढ़िया उपाय माना गया है, क्योंकि नारियल पानी पीने से आपका डाइजेशन सुधरता है और आपके पेट की तमाम तरह की प्रॉब्लम दूर हो जाती हैं और अगर गैस बन रही हो तो आप नारियल पानी पी लें इससे तुरंत गैस में आराम मिलेगा। (photo-social media)