UP Basic Shiksha: एनपीएस कटौती के विरोध में 30 दिसंबर को बड़ा आंदोलन, 29 को बेसिक शिक्षा के स्कूलों में अवकाश की मांग, शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

December 24, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल 29 दिसम्बर को बंद रहेंगे या खुलेंगे। इस पर अभी तक असमंजस बना हुआ है। क्योंकि राज्य सरकार द्वारा तो इस दिन श्री गुरु गोविंद सिंह की जयंती होने के कारण अवकाश घोषित है, लेकिन बेसिक शिक्षा सचिव द्वारा बेसिक स्कूलों के लिए जारी अवकाश तालिका में इस दिन के लिए अवकाश घोषित नहीं है। इसी को लेकर प्रदेश भर के शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा सचिव से 29 दिसम्बर को अवकाश घोषित करने की मांग की है।

इस सम्बंध में प्रताप सिंह बघेल, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उत्तर प्रदेश से उप्रजूनियर हाईस्कूल(पू०मा०)शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने बताया कि उन्होंने फोन के माध्यम से 29 दिसम्बर 2022 को श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती का अवकाश करने का अनुरोध किया है। सचिव ने अवकाश किये जाने का आश्वासन दिया है तथा अवकाश के लिए अनुरोध का पत्र संगठन पैड पर वाट्सएप के माध्यम से मांगा है, जिसे भेज दिया गया है।

वहीं शनिवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उन्नाव द्वारा अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, महामंत्री अनुपम मिश्र के नेतृत्व में प्रान्तीय संगठन के निर्देशानुसार अनिवार्य एनपीएस कटौती के विरोध में संगठन द्वारा दिनांक 30 दिसंबर को प्रदेश के सभी विकास खंडों में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने तथा 18 जनवरी को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने के लिए जारी पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा वित्त एवं लेखाधिकारी उन्नाव को दिया गया। इसी के साथ 29 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती का अवकाश करने के लिए भी पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया गया। इस मौके पर संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

यहां पढ़ें मांग पत्र