CSJMU: फीस बढ़ने पर कुलपति के खिलाफ धरने पर बैठे छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के छात्र, बोले “बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं वीसी साहब… जरूरत पड़ने पर केस करुंगा”, वायरल हुआ वीडियो, देखें क्या आरोप लगाया है ABVP ने

August 21, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) कानपुर में फीस बढ़ोत्तरी को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीन घंटे चले प्रदर्शन में दो स्टूडेंट्स बेहोश भी हो गए थे। फिलहाल वीडियो शेयर करने वाले ट्विटर यूजर ने लिखा है कि कुलपति भवन के बाहर धरने पर बैठे स्टूडेंट्स। स्टूडेंट्स का कहना है कि कई कोर्स में फीस दोगुनी कर दी गई है।

फिलहाल वायरल वीडियो में एक छात्र नेता कहते हुआ दिखाई दे रहे हैं कि बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं वीसी साहब (कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक)। जरूरत पड़ी तो केस भी करुंगा। और कोर्ट तक जाउंगा। इसी के साथ छात्र नेता ये भी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि बच्चा तैयारी किसकी करे रिटेन की करे या फिर ऑप्शनल की। अगर एक हफ्ते के अंदर अगर सुधार नहीं होता है, जरूरत पड़ी तो केस भी किया जाएगा। फिलहाल इस पूरे मामले में विद्यार्थियों ने ये भी आरोप लगाया है कि जरूरत से ज्यादा फीस बढ़ा दी गई है।