Lulu Mall Lucknow:लूलू मॉल मामले में हटाए गए इंस्पेक्टर, गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर हुई 22, दो हिंदू संगठन के सदस्यों ने मॉल के प्रतिबंधित एरिया में पढ़ी हनुमान चालीसा, ड्रोन करेगा निगरानी, देखें वीडियो

July 16, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हफ्ते भर पहले ही खुले लुलु माल (Lulu Mall) विवाद में सुशांत गोल्फ सिटी थाने के इंस्पेक्टर को हटा दिया गया है। बुधवार को वायरल हुए नमाज के वीडियो के बाद शनिवार शाम दो और युवक हनुमान चालीसा का पाठ करने मॉल में पहुंचे और प्रतिबंधित एरिया में बैठकर पाठ किया। इसके बाद इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह से शाम तक गिरफ्तार होने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई। दिन में भी दर्जनों हिंदू संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, जो कि मॉल में हनुमान चालीसा का पाठ करने गए थे।

LUCKNOW: लुलु मॉल में हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे हिंदू संगठन के 15 लोगों को किया गया गिरफ्तार, बस में भरकर भेजे गए सुशांत गोल्फ सिटी थाने, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

बता दें कि शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे दो युवकों का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही, पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं लगातार बढ़ते विवाद के मद्देनजर माल की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगा दिए गए हैं। वहीं इस मामले में एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मॉल में जहां पर प्रार्थना प्रतिबंधित का बोर्ड लगा था। उसी स्थान पर बैठकर दो युवकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। सूचना मिलते ही मॉल के सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर दोनों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवकों में गोसाईगंज का राजेंद्र गुप्ता और बलरामपुर का रहने वाला अक्षय है। तो वहीं दोपहर में भी बड़ी संख्या में अखिल भारतीय हिंदू युवा मंच के संरक्षक आदित्य मिश्रा, करिणी सेना समेत कई अन्य हिंदू वादी संगठन के लोग झंड़े और धार्मिक नारेबाजी करते हुए मॉल में हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे थे।

सुरक्षा में तैनात एडीसीपी दक्षिणी राजेश कुमार श्रीवास्तव व भारी पुलिस बल ने लोगों को रोकने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस बल ने सभी की घेराबंदी कर पकड़ा था और बस में भरकर सुशांत गोल्फ सिटी थाने भेज दिया था। यहां से उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों में कुछ महिलाएं भी थीं। एडीसीपी ने बताया कि आदित्य मिश्रा समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Elon Musk:एलन मस्क के 76 वर्षीय पिता ने किया बेहद चौंकाने वाला खुलासा, बोले सौतेली बेटी से हैं उनके दो बच्चे, एलन ने तोड़े सारे रिश्ते, देखें क्या कहा एरोल मस्क ने

सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। एडीसीपी ने बताया कि जो भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बीते बुधवार को मॉल में नमाज पढ़ते हुए युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद से ही हिंदू वादी संगठन विरोध पर उतर आए थे और उन्होंने ये तर्क देते हुए कि जब मॉल में नमाज हो सकती है तो फिर हनुमान चालीसा का पाठ क्यों नहीं, इसी के बाद शनिवार को दोपहर में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग मॉल पहुंचे थे। मॉल प्रबंधन ने करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद दो और युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया, जो शाम को पकड़े गए। फिलहाल इस मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है।