UP:छेड़छाड़ करने पर सौतेली बेटी ने शराबी पिता को बीच सड़क पीटा चप्पलों से, वीडियो वायरल

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 30 सेकेंड के इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स को कुछ लोगों ने पकड़ रखा है और एक युवती व महिला उसकी पिटाई कर रही है। मीडिया सूत्रों की मानें तो यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है। एक शराबी पिता ने अपनी सौतेली बेटी से छेड़छाड़ की तो उसने बीच सड़की ही चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। फिलहाल इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

इस पूरे मामले को लेकर युवती ने बयान दिया है कि उसका सौतेला पिता इतनी शराब पीता है कि उसको यह भी ध्यान नहीं रहता कि वो उसकी बेटी है और वह उससे छेड़छाड़ करने के साथ ही उसकी पिटाई भी करता है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक छेड़छाड़ से तंग होकर ही युवती ने अपनी मां के साथ मिलकर उसकी पिटाई की है। बता दें कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो करीब 30 सेकेंड का है। उसमें साफ देखा जा सकता है कि एक युवती एक शख्स को पीट रही है और मौके पर भीड़ इकठ्ठा है। युवती के साथ ही एक और महिला शख्स को पीट रही है। वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि ये गंदा आदमी है। इसी के साथ लोगों ने उसे पकड़ रखा है और युवती उसे पीट रही है।

National Mourning In India:शनिवार को देश में घोषित किया गया राष्ट्रीय शोक, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की घोषणा, देखें घटना का वीडियो