AKTU: ड्रोन के हर पक्ष में विद्यार्थियों को दक्ष करने जा रहा है एकेटीयू, 29 और 30 जुलाई को आयोजित होगी तकनीक प्रशिक्षण कार्यशाला, 25 तक विद्यार्थी कर सकते हैं नि:शुल्क आवेदन, देखें कौन से छात्र ले सकते हैं हिस्सा

Share News

लखनऊ। ये तो सभी जानते हैं कि वर्तमान समय में ड्रोन का उपयोग काफी बढ़ गया है। फोटोग्राफी से लेकर सुरक्षा तक ड्रोन के जरिये हो रही है। आधुनिक ड्रोन उच्च तकनीकी से लैस हैं। ऐसे में ड्रोन की पूरी जानकारी होना भी आवश्यक है। ताकि इनका सही से प्रयोग किया जा सके। ऐसे में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) ड्रोन के हर पक्ष में विद्यार्थियों को दक्ष बनाने जा रहा है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज की ओर से ड्रोन तकनीकी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला (Drone Technology Training Workshop) का आयोजन 29 और 30 जुलाई को किया जा रहा है। इस कार्यशाला में छात्रों को ड्रोन के विभिन्न आयामों की विशेषज्ञ जानकारी देंगे।

देखें क्या दी जाएगी जानकारी

कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र के निर्देशन और सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के निदेशक प्रो. एमके दत्ता के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस कार्यशाला में ड्रोन के विभिन्न पक्षों की जानकारी जाएगी। इसमें ड्रोन के उड़ान की प्राथमिक जानकारी, ड्रोन की बनावट, ड्रोन उड़ान का प्रैक्टिकल किया जाएगा। इसके अलावा उड़ान सत्र और ड्रोन से लेने वाले चित्र, उड़ान के पहले और बाद की जांच और मैपिंग की जानकारी कार्यशाला में दी जाएगी।

Kaali Poster Controversy:उत्तर प्रदेश की राजधानी में “काली” के निर्माता और प्रोड्यूसर समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, अधिवक्ता ने दर्ज कराया मामला, मां काली का सिगरेट पीते हुए पोस्टर किया गया है वायरल

ये छात्र ले सकते हैं हिस्सा

इस दो दिवसीय कार्यशाला में ड्रोन तकनीक सीखने के लिए बीटेक तृतीय व चतुर्थ वर्ष के छात्र भाग ले सकते हैं। कार्यशाला विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए छात्र 25 जुलाई तक निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। कार्यशाला में छात्रों के लिए सीट सीमित है।