गुप्त नवरात्र-30 जून से: निरोगी काया, लम्बी उम्र व यश प्राप्ति के लिए करें ये अचूक उपाय, नौ दिन तक माता को लगाएं विभिन्न सामग्रियों का भोग

June 29, 2022 by No Comments

Share News

सनातन धर्म में साल के 365 दिन में चार नवरात्र पड़ते हैं, जिनमें से लोगों को दो ही नवरात्र में मां भगवती की पूजा करने का विधान बताया गया है और दो नवरात्र की पूजा साधू व संत विशेष साधना के तौर पर करते हैं। गृहस्थ लोगों के शारदीय व चैत्र नवरात्र ही करने का विधान शास्त्रों में बताया गया है, लेकिन गुप्त नवरात्र के दौरान व्रत-पूजा न करके अगर कष्टों को दूर करने के लिए उपाय किए जाएं, तो काफी फलदायक रहते हैं।

UP:उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर किए गए जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों और डायट प्रवक्ता के तबादले, अब जनपद के अन्दर शिक्षकों के ट्रांसफर की है बारी, जुलाई के पहले हफ्ते में शुरू होगी प्रक्रिया, देखें क्या कहा बेसिक शिक्षा मंत्री ने, पढ़ें पूरा आदेश

इस सम्बंध में आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्र 30 जून 2022 गुरुवार से शुरू हो रही हैं, जो 08 जुलाई, शुक्रवार तक रहेंगी। नवरात्र के इन 9 दिनों में देवी के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों में देवी को विभिन्न प्रकार के भोग भी लगाए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस उपाय से साधक (उपाय करने वाला) की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। चूंकि इस नवरात्र में व्रत करना नहीं है, इसलिए कन्या भोज भी नहीं कराया जाएगा, लेकिन मां भगवती को प्रतिदिन के हिसाब से भोग लगाकर मनोकामना की पूर्ति अवश्य की जा सकती है।

कन्हैयालाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आरोपी मोहम्मद गौस का है पाकिस्तान से कनेक्शन, 2014 में गया था कराची, स्लीपर सेल की तरह रह रहा था भारत में

देखें किस तिथि पर क्या लगाना है देवी को भोग

प्रतिपदा तिथि के दिन माता को घी का भोग लगाएं। इससे रोगी को कष्टों से मुक्ति मिलती हैं और काया (शरीर) निरोगी होता है।
द्वितीया को माता को शक्कर का भोग लगाएं। इससे उम्र लंबी होती है।
तृतीया को माता को दूध का भोग लगाएं। इससे सभी प्रकार के दुःखों से मुक्ति मिलती है।
चतुर्थी के दिन माता को मालपुआ का भोग लगाएं। इससे समस्याओं का अंत होता है।
पंचमी तिथि को माता को केले का भोग लगाएं। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
षष्ठी के दिन माता को शहद का भोग लगाएं। इससे धन लाभ होने के योग बनते हैं।
सप्तमी तिथि पर माता को गुड़ का भोग लगाएं। इससे हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
अष्टमी तिथि पर माता को नारियल का भोग लगाएं। इससे घर में सुख-समुद्वि बनी रहती है।
नवमी तिथि को माता को विभिन्न प्रकार के अनाज का भोग लगाएं। इससे वैभव व यश मिलता है।

Kanhaiyalal murder case:घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, NIA,SIT,FSL और ATS की टीमें, सीमा पार कनेक्शन को लेकर की जा रही है जांच, दावत-ए-इस्लामी संस्था से जुड़े हैं हत्यारे, देखें क्या कहा राजस्थान डीजीपी एमएल लाठर ने

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)

पढ़ें अन्य खबरें

Udaipur:कन्हैयालाल को मारने में हत्यारों ने पार कर दी थी क्रूरता की सारी हदें, शरीर पर मिले 26 घाव, 8 घाव गर्दन पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

HINDU BELIEF:घर में नहीं प्रवेश करेंगी नकारात्मक शक्तियां, सूर्यास्त के समय करें ये छोटा सा काम, शनिदेव की कृपा पाने के लिए प्रत्येक शनिवार को चौखट पर जलाएं चौमुखा दीपक

कन्हैयालाल मर्डर केस: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी को दिए जांच के निर्देश, तो कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा ” ये करना उचित नहीं “, देखें क्या दिया है बयान

कन्हैयालाल की हत्या मामले पर केरल के राज्यपाल एएम खान ने दिया बड़ा बयान, मदरसे में सिखाया जा रहा है ये “कानून”, भाजपा नेता राज्यवर्धन ने राजस्थान सरकार पर को ठहराया आरोपी, CM ने ली कानून व्यवस्था की बैठक, देखें वीडियो

Rajasthan:दर्जी कन्हैयालाल के अंतिम संस्कार में उमड़ी सैकड़ों की भीड़, देखें वीडियो, नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर गला रेतकर की गई थी हत्या, हत्यारों को फांसी देने की मांग

Rajasthan:नूपुर शर्मा के समर्थक दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के बाद उदयपुर रवाना हुई NIA की एक टीम, जांच के लिए किया गया SIT का गठन, 28 जुलाई तक लागू रहेगी धारा 144, देखें किन-किन जिलों में बंद रहेगा इंटरनेट,वीडियो

Rajasthan:कपड़ा नपवाने के बहाने आए दो लोगों ने नूपुर शर्मा के समर्थक दर्जी की हत्या कर वीडियो किया वायरल, 24 घंटे के लिए उदयपुर में बंद की गई इंटरनेट सेवा, हत्यारों ने प्रधानमंत्री को भी दी धमकी, देखें वीडियो

Rajasthan:उदयपुर में दर्जी हत्या के विरोध में उतरे लोगों ने की आगजनी, बंद की दुकानें, 600 की संख्या में भेजी गई पुलिस फोर्स, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा गिरफ्तार कर लिए गए हैं दोनों आरोपी, वायरल वीडियो

Rajasthan:उदयपुर से बाहर भाग गए थे दर्जी के दोनों हत्यारोपी, गिरफ्तारी के बाद सामने आया उदयपुर एसपी का बयान, कहा सात थानों में लगाया गया है कर्फ्यू, देखें वीडियो