शादी तुड़वाने के लिए शोहदे ने युवती की फोटो बना दी अश्लील, फिर वायरल करने की धमकी देकर रख दी पांच लाख रुपये की डिमांड, इससे भी नहीं भरा जी तो किया ऐसा काम कि युवती पहुंची थाने

June 28, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शोहदे ने शादी तुड़वाने के लिए पहले युवती की फोटो एडिट कर अश्लील बनाया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की डिमांड रख दी। इस पर भी जी नहीं माना तो शादी तुड़वाने के लिए एक फर्जी हलफनामा युवती के रिश्तेदारों व घरवालों को भेज दिया, जिसमें ये कहा गया था कि युवती की शादी पहले ही उससे हो चुकी है। फिलहाल युवती की तहरीर पर गोमतीनगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

DELHI:ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को भेजा गया पुलिस रिमांड पर, देखें वीडियो

पूरे मामले को लेकर गोमतीनगर इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपित युवक प्रयागराज के हड़िया इब्राहिमपुर का रहने वाला सुधीर सिंह है। युवती ने बताया कि 2013 में वह इब्राहिमपुर में रह रहे अपने चाचा के घर गई थी। सुधीर वहां चाचा के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आता था, जहां उससे मुलाकात हुई थी। सुधीर ने पहले उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया और नौकरी में गवाह के रूप में एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया था। वह फोन पर बात भी करता था। कुछ दिन पहले सुधीर ने पहले एक फोटो को अश्लील करके वाट्सएप किया और उसे वायरल करने की धमकी दी।

UP:सहेली से इस कदर हुआ प्यार कि 20 साल की लड़की बन गई लड़का, नहीं हो सकेगी संतान, देखें क्या कहा डाक्टर ने

शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने दी मां बनने की खबर, दीपिका और कैटरीना के चेहरे की उड़ी रंगत, करियर की ऊंचाई पर आलिया ने फिल्मों को नहीं बल्कि परिवार बनाने को दी प्राथमिकता, देखें वीडियो

DELHI:ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने लगाया था वीडियो एडिट कर वायरल करने का आरोप, देखें वीडियो

विरोध पर उसने पांच लाख रुपये की मांग की। इसके बाद वह फोटो भाई को भी भेज दिया। इस बीच युवती की शादी तय हो गई। इसकी जानकारी जब सुधीर को हुई तो उसने अपने साथ शादी का एक फर्जी हलफनामा बनवाकर घरवालों और रिश्तेदारों को भेज दिया, ताकि युवती की शादी टूट जाए। इस तरह से सुधीर आए दिन युवती को परेशान करने लगा। युवती ने बताया कि सुधीर की इस हरकत के कारण वह और पूरा घर परेशान है। हरकतों से त्रस्त होकर मामले की जानकारी पुलिस उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और युवती से दस्तावेज भी ले लिए गए हैं। पूरे मामले की जांच हो रही है। जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।

Triple Talaq Case:कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई पर उसकी पत्नी ने दर्ज कराया तीन तलाक और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला, लगाए गम्भीर आरोप