UP News: सिपाही ने छुट्टी के लिए लिखा दर्द भरा एप्लीकेशन, “महीने भर पहले ही हुआ है गौना…” वायरल हुआ पत्र

January 10, 2023 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक सिपाही का अवकाश के लिए अवेदन लेटर जमकर वायरल हो रहा है। इस पत्र में सिपाही ने अवकाश न मिलने पर अपनी दर्द अधिकारियों के सामने प्रकट किया है और लिखा है कि महीने भर पहले ही उसका गौना हुआ है और अवकाश न मिलने के कारण पत्नी नाराज हो गई है।

फोन करने पर वह फोन काट देती है या तो माता जी को पकड़ा देती है। ऐसे में उसे अवकाश देने का कष्ट करें। वादे के मुताबिक वह पत्नी के पास नहीं पहुंच सके। इसलिए वह नाराज है। पत्र उत्तर प्रदेश के महाराजपुर के नौतनवां थाने में तैनात एक सिपाही का बताया जा रहा है। उन्होने एसीपी को पत्र लिखकर अवकाश की मांग की है। एप्लीकेशन वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी सिपाही को अवकाश देने के लिए पुलिस उच्चाधिकारियों से लोग अपील कर रहे हैं। (फोटो-सोशल मीडिया)