UP News: उत्तर प्रदेश में 13 नर्सिग कालेज की मान्यता रद्द, जांच में मिले मानकों के विपरीत

August 20, 2023 by No Comments

Share News

UP News: उत्तर प्रदेश के 13 निर्सिंग कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी गई है, जानकारी सामने आ रही है कि, इंडियन नर्सिंग काउन्सिल दिल्ली से मान्यता प्राप्त प्रदेश के 13 नर्सिग कालेजों की मान्यता रद्द कर दी गई है. इन्डियन नर्सिंग काउन्सिल के सचिव ने मीडिया को जानकारी दी कि, ऑपरेशन निरामया के तहत प्रदेश के नर्सिंग कालेजों की जाँच क्यूसीआई द्वारा कराई जा रही थी.

उन्होंने आगे बताया है कि, जांच में प्रदेश के बहुत से नर्सिंग कालेजों को काउन्सिल से मान्यता प्राप्त पाया गया है. इसी के साथ बताया कि जो हास्पिटल कालेज से सम्बद्ध दिखाये गए हैं, उन हास्पिटलों में बहुत से हास्पिटल अवैध रूप से संचालित पाए गए हैं और उनमें से बहुत आवासीय भूमि पर निर्मित मिले हैं जो कि मानको के विपरीत है. जांच के बाद मिली इन्हीं खामियों को देखते हुए वर्तमान में 13 कालेजों की मान्यता निरस्त की गई है. तो वहीं सचिव /रजिस्ट्रार ने मीडिया को जानकारी दी कि, फिलहाल जाँच अभी जारी है. एवं जल्दी ही पूरी की जायेगी जांचोपरान्त जो कालेज एवं उनसे सम्बद्ध हास्पिटल अयोग्य पाये जायेंगे उनकी तत्काल प्रभाव से मान्यता निरस्त की जायेगी एवं काउन्सिल को गुमराह करने के लिये शासन स्तर पर उचित कार्यवाही के लिये सरकार को पत्राचार किया जायेगा.