UP:कमर्शियल वाहन मालिकों को मिलेगी आज से राहत, प्रदेश में पहली बार लागू हुई OTS सुविधा, बकाया टैक्स को तीन किस्तों में कर सकेंगे जमा, राजस्व में होगा लाभ

June 30, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) के कमर्शियल वाहन मालिकों के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं कि प्रदेश में पहली बार लागू OTS सुविधा का लाभ 30 जून से उठा सकते हैं। इस सम्बंध में प्रदेश सरकार पहले ही आदेश जारी कर चुकी है, लेकिन यह सुविधा 30 जून से लागू हो रही है। इससे वाहन मालिक जहां एक ओर सालों के बकाया टैक्स से अपनी सुविधानुसार मुक्ति पा सकेंगे, वहीं सरकार का राजस्व भी बढ़ सकेगा।

VIRAL VIDEO:18 साल की लड़की को 60 साल के बुजुर्ग से हुआ इश्क, नाते-रिश्तेदारों का विरोध कर किया निकाह, वायरल वीडियो में देखें दोनों की प्रेम कहानी के किस्से

फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, कहीं और बंटी जमकर मिठाई, बस वीडियो देखें और सब कुछ समझें

बता दें कि प्रदेश भर में लाखों कमर्शियल वाहन हैं, जिनका सालों से टैक्स बकाया है और इससे राजस्व को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार ने इस बारे में गम्भीरता से विचार करने के बाद पहली बार इस सम्बंध में भी ओटीएस सिस्टम लागू कर दिया। ताकि तीन आसान किस्तों में वाहन मालिक टैक्स जमा कर सकें। इससे वाहन मालिकों को भी समस्याओं का समाना नहीं करना होगा, दूसरे राजस्व में भी बढ़ोत्तरी हो जाएगी। इस सम्बंध में अखिल भारतीय परिवहन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश गुप्त अग्रहरि ने बताया कि ऐसा नियम प्रदेश में पहली बार लागू हो रहा है। यह कमर्शियल वाहन मालिकों के लिए खुशी की बात है। तीन आसान किस्तों में टैक्स चुकाना होगा। सबसे बड़ी बात है कि बिना पैनाल्टी के टैक्स दिया जा सकेगा। इस सम्बंध में एक हजार देकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा, फिर तीन आसान किस्तों में टैक्स जमा करना होगा।

गुप्त नवरात्र-30 जून से: निरोगी काया, लम्बी उम्र व यश प्राप्ति के लिए करें ये अचूक उपाय, नौ दिन तक माता को लगाएं विभिन्न सामग्रियों का भोग

कन्हैयालाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आरोपी मोहम्मद गौस का है पाकिस्तान से कनेक्शन, 2014 में गया था कराची, स्लीपर सेल की तरह रह रहा था भारत में

Kanhaiyalal murder case:घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, NIA,SIT,FSL और ATS की टीमें, सीमा पार कनेक्शन को लेकर की जा रही है जांच, दावत-ए-इस्लामी संस्था से जुड़े हैं हत्यारे, देखें क्या कहा राजस्थान डीजीपी एमएल लाठर ने