UP में होमगार्ड बनने का सुनहरा मौका…पुरुष और महिला के लिए शासन ने तय किए ये मानक; ये लोग नहीं होंगे पात्र
UP Big News: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड बनने की इच्छा रखने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल प्रदेश में 45 हजार से अधिक पदों पर होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती का रास्ता क्लियर हो गया है. इसको लेकर शासनादेश भी जारी हो गया है और शासन ने गाइडलाइन भी तय कर दी है. शासन ने भर्ती के लिए 18 से 30 वर्ष तक की आयु सीमा निर्धारित की है.
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भर्ती करने की जिम्मेदारी दी गई है तो वहीं जिलों से रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार कर होमगार्ड मुख्यालय के जरिये बोर्ड भेजा जाएगा और फिर बोर्ड एनरोलमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करेगा. इसके बाद लिखित परीक्षा होगी.
इस सम्बंध में प्रमुख सचिव होमगार्ड राजेश कुमार सिंह द्वारा जारी शासनादेश में कहा गया है कि भर्ती बोर्ड लिखित परीक्षा का आयोजन होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी करेगा. इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षा के साथ ही दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी. इन सब में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी होगी.
जिलों द्वारा भेजा जाएगा प्रस्ताव
उन्होने आगे ये कहा कि इससे पहले भर्ती के लिए जिलों द्वारा रिक्त पदों के लिए भेजे जाने वाले प्रस्ताव में पुरुष और महिला की रिक्तियों की अलग-अलग संख्या स्पष्ट रूप से भेजी जाएगी. इसके अलावा आरक्षण के प्रावधानों का पालन करते हुए रिक्तियों की संख्या तय कर कमांडेंट जनरल को सूचना देनी होगी. शासनादेश में आगे कहा गया है कि डीजी होमगार्ड द्वारा जिलों से रिक्त पदों की सूचना मिलने के बाद उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को उपलब्ध कराया जाएगा.
ये लोग नहीं होंगे पात्र
शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि शारीरिक व मानसिक दोष के अलावा दिव्यांग व्यक्ति एनरोलमेंट के पात्र नहीं होंगे. इसी के साथ ही अभ्यर्थी को उस जिले का मूल निवासी होना होगी जिस जिले से वह आवेदन कर रहा है क्योंकि इसकी रिक्ति के सापेक्ष आवेदन किया गया है.
इसके अलावा सार्वजनिक, शासकीय, अर्द्धशासकीय अथवा सार्वजनिक उपक्रम की सेवाओं में नियमित रूप से कार्यरत व्यक्ति पात्र नहीं होंगे। तो वहीं शासनादेश में संघ सरकार या राज्य सरकार द्वारा या किसी स्थानीय प्राधिकारी द्वारा या सरकार के स्वामित्वाधीन या नियंत्रणाधीन किसी निगम या निकाय द्वारा पदच्युत व्यक्ति भी आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होगा. साथ ही किसी न्यायालय में आपराधिक मुकदमा विचाराधीन होने और एक से अधिक पति या पत्नी जीवित होने की दशा में भी आवेदन नहीं कर सकेगा.
महिला-पुरुष के लिए तय हुए शारीरिक मानक
महिला अभ्यर्थी की ऊंचाई न्यूनतम 152 सेमी से 147 सेमी तो वहीं वजन न्यूनतम 40 किलो तो वहीं पुरुष अभ्यर्थी के लिए मानक सामान्य, एससी, ओबीसी एसटी की ऊंचाई न्यूनतम 168 सेमी न्यूनतम 160 सेमी होनी चाहिए.
गाइडलाइन के महत्वपूर्ण बिंदु
हाईस्कूल या समकक्ष अर्हता होना अति अनिवार्य
आपदा मित्र प्रमाण पत्र वालों को तीन अंक अतिरिक्त दिए जाएंगे,मिलेंगे
ऑनलाइन एनरोलमेंट के लिए आवेदन शुल्क का निर्धारण भर्ती बोर्ड ही करेगा
एनसीसी प्रमाण पत्र धारकों को एक से तीन अंक दिए अलग से दिए जाएंगे
चार पहिया वाहन का लाइसेंस होने पर एक अंक अलग से दिए जाएंगे.
परीक्षा का पाठ्यक्रम और प्रक्रिया भर्ती बोर्ड ही तय करेगा.
दो घंटे के समय के लिए 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा होगी
लिखित परीक्षा और अतिरिक्त अंक जोड़ने के बाद जिले स्तर पर मेरिट सूची बनेगी
होमगार्ड एनरोलमेंट के लिए कोई प्रतीक्षा सूची तैयार नहीं की जाएगी
ये भी पढ़ें-मैं आज मर जाऊंगा… ऐसा धोखा…पत्नी के नाम रो-रो कर बनाया Video और फिर दी जान