Noida:महिला को गाली देने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को भेजा गया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, देखें क्या कहा नोएडा पुलिस आयुक्त ने, वीडियो (चेतावनी-अपशब्दों का इस्तेमाल वीडियो में हुआ है)

August 9, 2022 by No Comments

Share News

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 93 में ग्रैंड ओमेक्स सिटी में बीते शुक्रवार को एक महिला को गाली देने व धक्कामुक्की करने के आरोप में गिरफ्तार भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। त्यागी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। नोएडा पुलिस ने मंगलवार की सुबह उसे मेरठ से गिरफ्तार किया था। इसके बाद नोएडा कमिश्नर ने प्रेस कांफ्रेस कर पूरी जानकारी दी थी।

इस मामले में एएनआई को बयान देते हुए नोएडा पुलिस आयुक्त एसपी मौर्या ने बताया कि त्यागी को पकड़ने के लिए 12 टीमों ने काम किया। वह (श्रीकांत त्यागी) बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था और उसके कारण वह कुछ समय के लिए खुद को बचाने में सफल रहा लेकिन आखिरकार हमने उसे गिरफ्तार कर लिया।

उसने हमें बताया कि सचिवालय पास उसे एसपी मौर्य द्वारा दिया गया था। फिलहाल त्यागी को नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से मारपीट और गाली-गलौज के मामले में सूरजपुर कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि त्यागी के भाजपा नेता होने के मामले को लेकर सांसद महेश शर्मा ने इंकार किया था। कहा था कि त्यागी भाजपा का नेता नहीं है। वहीं गिरफ्तारी के वक्त त्यागी जिस गाड़ी से था, उस पर विधायक का स्टिकर चिपका हुआ था।

इस पर सफाई देते हुए त्यागी ने बताया था कि उसे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या से विधायक का पास प्राप्त हुआ था। वहीं गाड़ी पर यूपी सरकार का चिन्ह पेंट होने पर बताया कि ड्राइवर ने ऐसा किया था। फिलहाल पुलिस गैगेस्टर एक्ट के तहत इस पूरे मामले पर जांच कर रही है। दूसरी ओर प्रदेश सरकार ने त्यागी द्वारा कराए गए सभी अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि त्यागी ने कमिश्नर द्वारा की जा रही प्रेस कांफ्रेंस में मास्क उतारने से मना कर दिया था। मीडिया ने उससे मास्क हटाने को कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक मिनट के लिए हटा सकते हैं। इस पर त्यागी ने तुरंत मास्क हटाकर लगा लिया। इस दौरान मीडिया फोटो भी क्लिक नहीं कर सकी। (फोटो सोशल मीडिया से ली गई है। फाइल फोटो है)