UP News: चलती कार बनी आग का गोला, परिवार ने कूदकर बचाई जान, वीडियो हुआ वायरल, चार किलोमीटर लगा लम्बा जाम, देखें वीडियो

September 30, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि बीच सड़क में एक कार धूं-धूं कर जल रही है। वीडियो उत्तर प्रदेश के नोएडा का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को यहां एक चलती कार में अचानक आग लगी गई। देखते-देखते कार धू-धू कर जलने लगी।

बताया जा रहा है कि कार में एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे। आग लगते ही तीनों ने कूदकर जान बचाई। फिर भी इस हादसे में दो महिलाएं घायल हो गई हैं, जिनको पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काल चला रहे वंशज गोयल चूंकि पहले ही कार से बाहर निकल आए थे, इसलिए उनको कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना नोएडा के सेक्टर-15 ए केो फेज-1 के थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। कार (एक्सयूवी-500) है। जिसमें अचानक शार्ट सर्किट के बाद विस्फोट हुआ और भी जरा ही देर में कार आग का गोला बन गई। जानकारी के मुताबिक जब तक दमकल कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाते तब तक कार पूरी तरह से जमकर राख हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि दिल्ली के रहने वाले वंशज गोयल परिवार के साथ फ्लैट देखने के लिए नोएडा के सेक्टर-41 जा रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर-15 अ के पास पहुंचे, अचानक डेश बोर्ड से धुंआ निकलने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाते, डेश बोर्ड में आग लग चुकी थी।

इस हादसे के बाद सड़क पर करीब चार किलोमीटर लम्बा जाम लग गया था। पुलिस ने एहतियात के तौर पर उस ओर की सड़क बंद कर दी थी, जिस ओर कार जल रही थी। घटना के कारण अन्य वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में बनाए रखा।

देखें वीडियो