Kushotpatni Amavasya: इस बार शनिवार को पड़ी कुशोत्पाटिनी अमावस्या है खास, घर की नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए करें ये सरल उपाय

August 26, 2022 by No Comments

Share News

कुशोत्पाटनी अमावस्या विशेष। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या को कुशोत्पाटनी अमावस्या (Kushotpatni Amavasya) कहा जाता है। इस बार यह अमावस्या 27 अगस्त, दिन शनिवार को पड़ रही है। इस वजह से यह अमावस्या सनातन धर्म के लोगों के लिए खास बन पड़ी है। आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि कुशोत्पाटिनी अमावस्या को कुशग्राहिणी अमावस्या भी कहते हैं।

प्रत्येक अमावस्या पर करें ये काम
घर में हर अमावस्या को पानी में खड़ा नमक डालकर पोछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है। चूंकि कुशोत्पाटनी अमावस्या को खास माना गया है। इसलिए इस दिन अवश्य ये उपाय करें। ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा हवन जरूर करें। हवन के लिए काला तिल, जौं, चावल, गाय का घी, चंदन पाउडर, गूगल, गुड़, देशी कर्पूर, कण्डे का इस्तेमाल करें। इसके बाद कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त 8 वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की 1-1आहुति दें।

हवन करते वक्त इन आहुति मंत्रों का करें जाप

ॐ कुल देवताभ्यो नमः
ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः
ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः
ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः
ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः